Move to Jagran APP

Kinnaur Landslide: खून से लथपथ मोहाली के नवीन का वीडियो वायरल, हादसे के बाद बताई पूरी कहानी

बता दें कि इस भयावह हादसे में ट्रैवलर सवार नौ लोगों की जान चली गई थी और कुल दो लोग ही बच पाए थे। वहीं मोहाली का नवीन भी उनके साथ ट्रैवलर में सवार था लेकिन नवीन और एक अन्य युवक घायल हुए हैं।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Wed, 28 Jul 2021 03:57 PM (IST)Updated: Wed, 28 Jul 2021 05:09 PM (IST)
इस हादसे में कुल नौ लोगों की मौत हुई थी और दो लोग बच पाए थे।

चंडीगढ़, अंकेश ठाकुर। Kinnaur Landslide: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में छितकुल सांगला मार्ग पर बटसेरी में हुए लैंडस्लाइड में दो लोग जिंदा बच गए थे। इनमें से एक मोहाली के खरड़ का नवीन भी है। लैंडस्लाइड की चपेट में आई ट्रैवलर में सवार नवीन और दिल्ली का एक अन्य युवक हादसे में बच गए थे। हालांकि, हादसे में दोनों को चोट लगी थी। अब दोनों का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसे नवीन ने खुद बनाया है। वीडियो हादसे के तुरंत बाद का है, जिसमें दोनों घायल हैं और मदद के लिए पुलिस से गुहार लगाते दिखे हैं। वीडियो घटना के ठीक बाद का है। 

loksabha election banner

बता दें कि इस भयावह हादसे में ट्रैवलर सवार नौ लोगों की जान चली गई थी और कुल दो लोग ही बच पाए थे। मरने वालों में दिल्ली और राजस्थान के पर्यटक थे। वहीं, मोहाली का नवीन भी उनके साथ ट्रैवलर में सवार था, लेकिन नवीन और एक अन्य युवक इस हादसे में घायल हुए हैं।

क्या है वीडियो में

वीडियो में नवीन कहते दिख रहे हैं कि उनकी गाड़ी भूस्खलन की चपेट में आई है और वह दोनों खिड़की से बाहर गिरे हैं। वहीं, दोनों बताते हैं पहाड़ी से गिरे पत्थरों की वजह से ट्रैवलर काफी नीचे गिरी है। दोनों के सिर और नाक के पास से खून बह रहा है। नवीन ने पुलिस से भी मदद मांगी है। दरअसल, मोहाली के खरड़ के नवीन और दिल्ली के युवक समेत गाड़ी में कुल 11 लोग सवार थे। इनमें नौ की मौत हो गई है। एक राहगीर भी घायल हुआ था। साथ ही इस मार्ग पर एक पुल भी पत्थर गिरने से टूट गया था। 

सोमवार को घर पहुंचा नवीन

37 वर्षीय नवीन भारद्वाज के पिता बलवीर सिंह ने बताया कि हादसे के बाद नवीन अब ठीक है। वह सोमवार को घर पहुंच गया है। किन्नौर जिला प्रशासन ने हादसे के बाद नवीन और दूसरे घायल युवक को पहले किन्नौर के सांगला में प्राथमिक उपचार के बाद रामपुर में इलाज के लिए लाया गया था। वहां दोनों की स्वास्थ्य जांच करने के बाद उन्हें बिल्कुल स्वस्थ बताने के बाद ही घर जाने की अनुमति दी गई थी। दोनों वहां से बस से शिमला पहुंचे जहां से नवीन बस के जरिये ही चंडीगढ़ पहुंचा और अब घर पर आराम कर रहा है। वहीं, दिल्ली का युवक भी दिल्ली स्थित अपने घर पहुंच गया है। बलवीर सिंह ने बताया कि डॉक्टरों ने नवीन को अभी आराम करने के लिए कहा है। नवीन के कान के पास दो टांके लगे हैं। वहीं, माथे के ऊपर भी हल्की चोट के निशान हैं। 

घूमने निकले थे सभी 

हादसे में सबसे ज्यादा चार लोग राजस्थान से मारे गए हैं। तीन तो एक ही परिवार से सीकर से थे। इसके अलावा, जयपुर की डॉक्टर दीपा शर्मा भी हादसे में जान गंवाने वालों में शामिल है। उनके अलावा, सीकर के माया बियानी, रिचा बयानी और अनुराग की जांन लैंडस्लाइड में गई है। वहीं, दिल्ली का एक टूरिस्ट घायल है। फिलहाल, प्रशासन की ओर से सांगला वैली में फंसे 166 टूरिस्ट को निकाला गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.