Move to Jagran APP

राजस्थान में महकी कश्मीर की कली..

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : कश्मीर वादियों का शहर, जहां से ढलान पर आने का मन ही नहीं होता। मेरे

By JagranEdited By: Published: Fri, 16 Nov 2018 08:21 PM (IST)Updated: Fri, 16 Nov 2018 08:21 PM (IST)
राजस्थान में महकी कश्मीर की कली..
राजस्थान में महकी कश्मीर की कली..

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : कश्मीर वादियों का शहर, जहां से ढलान पर आने का मन ही नहीं होता। मेरे लिए भी कश्मीर ऐसा ही है। जो अपनी खूबसूरती के लिए अलग से प्रसिद्ध है। ऐसे ही चंडीगढ़ के बारे में सुना है। यहां की खूबसूरती और लोग दोनों ही मॉडर्न हैं। हां, राजस्थान में कैसे पहुंची, ये तो मुझे भी पता नहीं चला। एक्ट्रेस रेहाना पंडित कुछ इस अंदाज में कश्मीर से चंडीगढ़ और इन दिनों अपने राजस्थानी किरदार पर बात करती हैं। शुक्रवार को वह होटल ताज-10 में पहुंचीं। बोली कि सीरियल मनमोहिनी में मुझे एक चुड़ैल का किरदार मिला, इसलिए राजस्थानी लुक में नजर आउंगी। कहानी भी क्योंकि राजस्थान के इर्द-गिर्द है, ऐसे में ड्रेसअप भी ऐसा ही है। हां, हालांकि ये चुड़ैल हसीन भी है। आपको यह किरदार बहुत अच्छा लगेगा। गर्म मिट्टंी में नंगे पांव नाचना सबसे मुश्किल

loksabha election banner

रेहाना ने कहा कि उन्हें सीरियल के दौरान कई मुश्किल पड़ाव से गुजरना पड़ा। इसमें सबसे मुश्किल था नंगे पांव गर्म मिट्टंी पर नाचना। मगर किरदार की गहराई के अनुरूप मुझे ऐसा करना ही पड़ा। हालांकि किरदार को सभी सराहा रहे हैं, ऐसे में मेरी असली कमाई यही है। चंडीगढ़ में आना हुआ है पहले भी

रेहाना ने कहा कि चंडीगढ़ में वह कई आ चुकी हैं। इससे पहले उन्होंने पंजाबी गीत में भी कार्य किया। बोली कि पंजाब से नजदीकी के कारण उन्होंने थोड़ी बहुत पंजाबी सीखी भी। मगर जो चीज पंजाब में सबसे ज्यादा पसंदीदा है वो है यहां का खाना। यहां के लोग उन्हें बहुत अच्छे लगते हैं। यहां बार-बार आना पसंद करेंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.