500 मीटर दौड़ में ज्योति ने कब्जाया पहला स्थान
स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स सेक्टर-7 में आयोजित जूनियर एंड सीनियर स्टेट एथलेटिक्स मीट में रविवार को वूमेन कैटेगरी की 500 मीटर दौड़ में ज्योति ने पहला, वनिशा ने दूसरा और गगनदीप कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स सेक्टर-7 में आयोजित जूनियर एंड सीनियर स्टेट एथलेटिक्स मीट में रविवार को वूमेन कैटेगरी की 500 मीटर दौड़ में ज्योति ने पहला, वनिशा ने दूसरा और गगनदीप कौर ने तीसरा स्थान हासिल किया।
वहीं वूमेन कैटेगरी की 100 मीटर दौड़ में दिव्यांशी ने पहला स्थान, राजबीर कौर ने दूसरा स्थान और शिवानी ने तीसरा स्थान हासिल किया है। प्रतियोगिता में अंडर-14 कैटेगरी की 600 मीटर दौड़ महेंद्र कुमार ने पहला, नमन शर्मा ने दूसरा और तेजस ने तीसरा स्थान हासिल किया। मेंस 10 हजार मीटर दौड़ में प्रकाश यादव ने पहला, विकास ने दूसरा और मोहित कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं लड़कों की 5 हजार मीटर वॉक में शुभम ने पहला और अमन ने दूसरा स्थान हासिल किया।
पुरुषों के ट्रिपल जंप में जगरूप ¨सह ने पहला, जस¨वदर ने दूसरा स्थान और अभिमन्यू ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कों के अंडर-20 ट्रिपल जंप में गुरसमरवीर ¨सह ने पहला और कार्तिक ने दूसरा स्थान हासिल किया। लड़कों के अंडर-18 आयुवर्ग के मुकाबले में लख¨वदर ने पहला, हरजोत ¨सह ने दूसरा और चिराग ने तीसरा स्थान हासिल किया है।
प्रतियोगिता में लड़कियों की अंडर-14 कैटेगरी में अमनप्रीत ने पहला, प्रभजोत ने दूसरा और नित्या ने तीसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों की ही अंडर-18 आयुवर्ग की 5 हजार मीटर वॉक में रूचिका रावत ने पहला, अनुष्का ने दूसरा और ओजस्विता ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा चंडीगढ़ एथलेटिक्स फेडेरेशन की तरफ से रविवार को शहर के 10 बेस्ट एथलीट्स को ट्राफी के साथ एक हजार रुपये की नगद राशि दी गई।