500 की लॉटरी से पंजाब का ग्रामीण बन गया धनवान, 500000 का जीता इनाम, बोला-जरूरतमंदों की करुंगा मदद
जीरकपुर के जतिंदर शर्मा ने 500 रुपये की दीपावली बंपर लॉटरी से 50 लाख रुपये का इनाम जीता है। उन्होंने ...और पढ़ें

50 लाख की लॉटरी जीतने वाले विजनपुरा निवासी जतिंदर शर्मा।
HighLights
जीरकपुर के जतिंदर शर्मा ने 50 लाख रुपये की लॉटरी जीती।
500 के टिकट से बदली किस्मत, दीवाली बंपर का इनाम।
बच्चों की पढ़ाई, माता-पिता की सेवा और दान-पुण्य करेंगे।
संवाद सहयोगी, जीरकपुर (मोहाली)। दीपावली बंपर के तहत 500 रुपये की लॉटरी ने जीरकपुर के गांव विजनपुरा निवासी जतिंदर शर्मा को धनवान बना दिया। उन्होंने 50 लाख रुपये का इनाम जीता।
जतिंदर शर्मा ने बताया कि वह दीपावली पर रिश्तेदारों को शुभकामनाएं देकर अपनी पत्नी के साथ घर लौट रहे थे। इसी दौरान उन्होंने शौकिया तौर पर अपनी किस्मत आजमाने का फैसला किया और लोकेश लॉटरी की दुकान से दो टिकट खरीद लिए।
उन्हें उम्मीद नहीं थी कि इनमें से एक टिकट उनकी जिंदगी में इतनी बड़ी खुशी लेकर आएगी। 16 नवंबर को लोकेश लॉटरी के संचालकों ने फोन करके जतिंदर शर्मा को बताया कि उनकी टिकट नंबर 808062 पर 50 लाख रुपये का इनाम निकला है।
इतनी बड़ी रकम जीतने की बात सुनकर पहले तो वह घबरा गए, लेकिन टिकट नंबर की पुष्टि होने के बाद उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने दुकान संचालकों से कहा कि वह पहले घर में पूजा करेंगे और उसके बाद दुकान पहुंचेंगे। जब वह पूजा-अर्चना करने के बाद लॉटरी की दुकान पहुंचे तो ढोल बजाकर उनका स्वागत किया गया।
बच्चों की पढ़ाई, माता-पिता की सेवा पर करेंगे खर्च
जतिंदर शर्मा ने बताया कि वह इनामी राशि का उपयोग अपने दोनों बेटों की पढ़ाई-लिखाई और बेहतर भविष्य के लिए करेंगे। इसके अलावा माता-पिता की सेवा और जरूरतमंद लोगों की सहायता को भी प्राथमिकता देंगे।
उन्होंने कहा कि परमात्मा की कृपा से मिली इस खुशी में समाज के जरूरतमंद लोगों को भी भागीदार बनाना चाहते हैं। वह अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान-पुण्य और सामाजिक कार्यों में भी योगदान देंगे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।