विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के चलते कई ट्रेनें रद, चंडीगढ़ से गुजरने वाली जन शताब्दी भी प्रभावित

Published: Fri, 09 Oct 2026 06:24 PM (IST)

दिल्ली में जंतर मंतर पर होने वाले प्रदर्शन और भारी ट्रैफिक जाम की आशंका के चलते रेलवे ने कई ट्रेनें ...और पढ़ें

जंतर मंतर पर प्रदर्शन और भारी ट्रैफिक जाम की आशंका के चलते रेल सेवा रहेगी प्रभावित।

जंतर मंतर पर प्रदर्शन और भारी ट्रैफिक जाम की आशंका के चलते रेल सेवा रहेगी प्रभावित।

HighLights

  1. दिल्ली में जंतर मंतर पर प्रदर्शन के कारण कई ट्रेनें रद।

  2. चंडीगढ़ और अंबाला से गुजरने वाली ट्रेनें भी प्रभावित हुईं।

  3. चंडीगढ़ में जन शताब्दी एक्सप्रेस दोनों दिशाओं में निरस्त।

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। देश की राजधानी दिल्ली के जंतर मंतर पर शनिवार को होने जा रहे कॉकरोच जनता पार्टी (सीजीपी) के प्रदर्शन और भारी ट्रैफिक जाम की आशंका के चलते रेलवे ने देश के विभिन्न हिस्सों से नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन आवागमन करने वाली कई दर्जन ट्रेनों को निरस्त किया गया है।

ऐसे में हिमाचल के जिला ऊना के दौलतपुर चौक और नई दिल्ली के मध्य वाया चंडीगढ़ जंक्शन, अंबाला छावनी जंक्शन चलने वाली जन-शताब्दी एक्सप्रेस दोनों दिशाओं में निरस्त रहेगी।

यह भी पढ़ें- वैष्णो देवी से दिल्ली आने वाली ट्रेनें रद, प्रदर्शन को देखते हुए रेलवे का फैसला; लिस्ट में जम्मू राजधानी भी शामिल

यह ट्रेन दौलतपुर चौक से प्रतिदिन तड़के सुबह 04:10 बजे अपनी यात्रा प्रारंभ करते हुए सुबह 07:33 - 07:43 बजे चंडीगढ़ पहुंचती है। 8 से 10 मिनट के ठहराव के बाद यहां से चलती है और सुबह 11:45 बजे अपने गंतव्य नई दिल्ली स्टेशन पहुंचती है।

वहीं, वापसी में यह ट्रेन नई दिल्ली से दोपहर 2:35 बजे चलकर शाम को 06:45 -06:52 बजे के करीब चंडीगढ़ पहुंचती है। यहां से रवाना होने के बाद रात 10:15 बजे अपने गंतव्य दौलतपुर चौक पहुंचती है।