शिरोमणि अकाली दल के पूर्व अध्यक्ष जगजीत सिंह कंग कांग्रेस में हुए शामिल
शिरोमणि अकाली दल के पूर्व अध्यक्ष जगजीत सिंह कंग कांग्रेस में शामिल हो गए।
जेएनएन, चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल के पूर्व अध्यक्ष जगजीत सिंह कंग कांग्रेस में शामिल हो गए। चंडीगढ़ में अायोजित एक कार्यक्रम के दौरान जगजीत सिंह कंग ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर कांग्रेस कैंडिडेट पवन कुमार बंसल और पूर्व कैबिनेट मंत्री जगमोहन सिंह कांग व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बता दें कि 22 अप्रैल से लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो रही है।
चंडीगढ़ लोकसभा सीट से कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने अपने-अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। कांग्रेस से पवन कुमार बंसल और आम आदमी पार्टी से हरमोहन धवन को उम्मीदवार बनाया गया है। बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को भाजपा के बागी काउंसलर सतीष कैंथ की कांग्रेस में घर वापसी हुई थी। सतीश कैंथ ने कांग्रेस भवन में कांग्रेस कैंडिडेट पवन कुमार बंसल और अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा की मौजूदगी में यह ऐलान किया था। कार्यक्रम में सतीश कैंथ ने पवन कुमार बंसल के पांव छूकर आशीर्वाद लिया और उनसे हुई गलती पर माफी भी मांगी थी।