Weather Update : Tricity में अगले तीन दिन में हाे सकती है हल्की बारिश Chandigarh News
गर्मी और उमस से लोग परेशान है। ऐसे में मौसम विभाग से एक राहत देने वाली सूचना शहरवासियों के लिए आई है।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। गर्मी और उमस से लोग परेशान है। ऐसे में मौसम विभाग से एक राहत देने वाली सूचना शहरवासियों के लिए आई है। आने वाले चार दिन हल्की बारिश होने की संभावना है। ऐसे में तापमान में भी तीन से चार डिग्री तक की गिरावट देखने को मिल सकती है। इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी।
मौसम विभाग के विशेषज्ञ सुरेंद्रपाल शर्मा ने बताया कि वैसे तो पहले इन दिनों तक शहर में मानसून आ जाता था, लेकिन इस बार देश में मानसून देरी से आया इस वजह से शहर में भी देरी से आ रहा है। इस बार मानसून 10 जुलाई तक आने की संभावना है। इसलिए इसे प्री मानसून कहा जा सकता है। बताया कि अभी मंगलवार और बुधवार तक लोगों को गर्मी से राहत मिलने वाली नहीं है। वहीं सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30 डिग्री रहा। उमस भी 62 फीसद दर्ज की गई।
आने वाले दिनों का मौसम
बुधवार को भी आसमान साफ रहेगा, लेकिन तापमान में एक डिग्री की गिरावट होने की संभावना है।’वीरवार से रविवार तक हल्की बारिश के साथ रविवार तक तापमान 37 डिग्री रहने की संभावना है।