पंजाब में बिगड़ती कानून व्यवस्था के मुद्दे पर बादल से मिले भाजपा नेता
पंजाब में कानून व्यवस्था का मुद्दे पर आज भाजपा नेता मुख्यमंत्री से मिले। उन्होंने गगरेजा के हत्यारोपियों को जल्द पकड़ने का भरोसा दिया।
जेएनएन, चंडीगढ़। पंजाब में कानून व्यवस्था के मुद्दे पर पंजाब भाजपा की कोर कमेटी के सदस्य सोमवार को मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से मिले। गत दिवस जालंधर में आरएसएस नेता ब्रिगेडियर जगदीश गगनेजा पर हुए हमले के बाद कोर कमेटी की बैठक हुई थी। इसमें सीएम से मिलने का निर्णय लिया गया था। कोर ग्रुप का आरोप था कि राज्य में कानून व्यवस्था लगातार गिर रही है। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
पंजाब में बिगड़ती कानून-व्यवस्था का जिक्र करते हुए कोर ्रग्रुप सदस्यों ने सीएम से मांग की कि गगनेजा के हमलावरों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जाए। उन्होंने इस मामले में निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।
पढ़ें : पंजाब में शिअद-भाजपा में ठनी, सांपला ने कहा- कानून व्यवस्था की स्थिति चौपट
मुख्यमंत्री बादल ने उन्हें भरोसा दिलाया कि पुलिस तेजी से निष्पक्ष जांच कर रही है और सभी आरोपी जल्द काबू कर लिए जाएंगे। प्रदेश प्रधान विजय सांपला के साथ प्रदेश प्रभारी प्रभात झा, मदन मोहन मित्तल, अविनाश राय खन्ना और कमल शर्मा भी इस मुलाकात के समय मौजूद थे।
पढ़ें : पंजाब की राजनीति में 15 अगस्त तक हो सकते हैं कई 'धमाके'
पंजाब भाजपा प्रभारी ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि पार्टी पहले भी ऐसे हमलों से कभी नहीं डरी और आगे भी नहीं डरेगी, मगर इस मामले में दोषियों को किसी कीमत पर बख्शा न जाए। उन्होंने साथ ही कहा कि चूंकि मामले में जांच चल रही है और एजेसियां इसे देख रही हैं, इसलिए वह ज्यादा कुछ नहीं कहेंगे।
पढ़ें : सीएम कैंडिडेट बनाना तो दूर सिद्धू को विस चुनाव में टिकट भी नहीं देगी 'आप'