विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पढ़ाई के समय सर्वश्रेष्ठ वक्ता, वालीबाॅल टीम की कैप्टन; अब IAS से शादी कर घरेलू जिम्मेदारियां निभाएगी IPS अदिति सिंह

Published: Mon, 16 Nov 2026 12:43 PM (IST)

आईपीएस अदिति सिंह ने आईएएस विवेक आर्य से शादी की है। पंचकूला में सेवारत दोनों अधिकारी अपनी प्रेरणादायक करियर यात्रा ...और पढ़ें

आईएएस विवेक आर्य और आईपीएस अदिति सिंह।

आईएएस विवेक आर्य और आईपीएस अदिति सिंह।

HighLights

  1. आईपीएस अदिति ने आईएएस विवेक आर्य से शादी की।

  2. अदिति पंचकूला डीसीपी, विवेक आर्य एडीसी के पद पर।

  3. अदिति देश के सौ सर्वश्रेष्ठ पुलिस अधिकारियों में शामिल।

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। देववाणी संस्कृत में अदिति शब्द का शाब्दिक अर्थ असीम एवं अनंत है। यानि जिसकी कोई सीमा न हो। व्यक्तित्व में अदिति नाम की बेटियां सामान्यत: जीवन में स्वतंत्र सोच, दयालु एवं आत्मविश्वासी स्वभाव की मानी जाती हैं।

आईपीएस अदिति सिंह पर यह बातें बिल्कुल सटीक बैठती हैं। पढ़ाई में शुरू से ही मेधावी रही। नृत्य में पारंगत है। वाद-विवाद में सर्वश्रेष्ठ वक्ता। काॅलेज स्तर पर वालीबाॅल टीम की कैप्टन। ट्रेनिंग के दौरान हरियाणवी आईएएस विवेक आर्य से प्रेम हुआ और अब उन्हीं से शादी कर पारिवारिक और घरेलू जिम्मेदारियां निभाने में सक्षम हुईं।

विवेक आर्य पंचकूला में एडीसी पद पर तैनात हैं और अदिति सिंह भी इसी जिले में डीसीपी हैं। दोनों की शादी पूरे हरियाणा और उत्तर प्रदेश समेत देश भर में चर्चा का विषय बनी हैं।

करिअर के लिए सर्वश्रेष्ठ बनना और फिर अपने जिंदगी के सपनों को पूरा करने के पीछे कड़ी मेहनत भी होती है। अदिति सिंह और विवेक आर्य के सफल जीवन के पीछे और करियर के इस मुकाम तक पहुंचने का संघर्ष युवाओं के लिए प्रेरणा है।

अदिति सिंह का मेरठ से हरियाणा तक का सफर

अदिति सिंह शहर के प्रतिष्ठित सोफिया गर्ल्स स्कूल कैंट की पुरातन छात्रा रही हैं। वर्ष-2011 में दसवीं और वर्ष-13 में बारहवीं की परीक्षा उत्तीर्ण की। वर्ष-2017 में गाजियाबाद के अजय कुमार गर्ग इंजीनियरिंग काॅलेज से कंप्यूटर साइंस में बीटेक किया। 

दिल्ली और फिर कोरोना काल में घर पर रहकर यूपीएससी की तैयारी की। यूपीपीएससी-2020 में 54वीं रैंक हासिल कर एसडीएम पद के लिए चुनी गई। इसके बाद यूपीएससी में ऑल इंडिया 679वीं रैंक हासिल कर आईपीएस बनीं। 

शुरू में हिमाचल प्रदेश कैडर अलॉट हुआ। 5 दिसंबर 2021 को भारतीय पुलिस सेवा में शामिल होने के बाद उन्होंने शिमला, धर्मशाला और कांगड़ा में अपनी सेवाएं दीं।

उन्‍होंने हरियाणा कैडर के अपने बैचमेट आईएएस अधिकारी विवेक आर्य से रिश्ते के आधार पर नियमों के तहत अपना कैडर हरियाणा में स्थानांतरण करवा लिया। 14 जुलाई 2026 को पंचकूला में पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) के रूप में अपना पदभार ग्रहण किया।

सौ सर्वश्रेष्ठ पुलिस अधिकारियों की सूची में नाम

डीसीपी अदिति ने अपनी कार्यप्रणाली से क्रांतिधरा का गौरव पूरे देश में भी बढ़ाया है। उनको फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की ओर से जारी देश के सौ सर्वश्रेष्ठ पुलिस अधिकारियों की सूची में सम्मिलित किया गया।

यह सूची पूरे देश में पुलिस नेतृ़त्व, कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं जनोन्मुख पुलिसिंग के विभिन्न पहलुओं के मूल्यांकन के आधार पर तैयार की है।

इस सूची में जिला पुलिस प्रमुखों के साथ-साथ पुलिस की विभिन्न महत्वपूर्ण इकाइयों का नेतृत्व करने वाले अधिकारियों को भी शामिल किया गया है। हरियाणा सेक्शन में अदिति सिंह-डीसीपी एमडीसी जोन पंचकूला का नाम दर्ज है। हरियाणा की सूची में उनका नाम सबसे ऊपर रहा।

विवेक आर्य की 131वीं रैंक

एडीसी विवेक आर्य मूल रूप से हरियाणा के चरखी दादरी जिले के गांव गोपी के रहने वाले हैं। उन्होंने 10वीं और 12वीं की पढ़ाई सैनिक स्कूल कुंजपुरा से की। चंडीगढ़ के डीएवी कॉलेज से बीए की डिग्री हासिल कर दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ाई की। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया 131वीं रैंक हासिल की।

 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।