विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन के लिए चुने गए इंस्पेक्टर विवेक चंदर, पंजाब पुलिस के एकमात्र ऐसे अफसर

Published: Tue, 03 Nov 2026 11:45 AM (IST)

पंजाब पुलिस के इंस्पेक्टर विवेक चंदर को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन के लिए ...और पढ़ें

पंजाब पुलिस इंस्पेक्टर विवेक चंदर को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए संयुक्त राष्ट्र मिशन में तैनाती। (एआई जनरेटेड फोटो)

पंजाब पुलिस इंस्पेक्टर विवेक चंदर को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए संयुक्त राष्ट्र मिशन में तैनाती। (एआई जनरेटेड फोटो)

HighLights

  1. अक्टूबर 2003 को पंजाब पुलिस में भर्ती हुए।

  2. एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स में है कार्यरत।

  3. 2015 में संयुक्त राष्ट्र पदक मिला।

जागरण संवाददाता, मोहाली। पंजाब पुलिस इंस्पेक्टर विवेक चंदर को उत्कृष्ट सेवाओं, कर्तव्यनिष्ठा और पुलिसिंग में योगदान के लिए दक्षिण सूडान स्थित संयुक्त राष्ट्र मिशन में तैनाती के लिए चुना जा चुका है। विवके अक्टूबर 2003 को पंजाब पुलिस में भर्ती हुए। फिलहाल वह एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (एजीटीएफ) में कार्यरत हैं।

एमआरएस पीपीए फिल्लौर में प्रशिक्षण के बाद उन्होंने कमांडो बटालियन, मुख्यमंत्री सुरक्षा, स्पेशल सिक्योरिटी ग्रुप, माॅडर्नाइजेशन विंग, काउंटर इंटेलिजेंस, स्पेशल प्रोटेक्शन यूनिट और एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स में सेवाएं दीं। वह साइप्रस स्थित संयुक्त राष्ट्र पुलिस बल (यूएनएफआईसीवाईपी) में भी तैनात रहे।

पुलिस प्रशासन में एमए चंदर को 2023 में मुख्यमंत्री पदक फार आउटस्टैंडिंग डिवोशन टू ड्यूटी और 65 प्रशंसा प्रमाणपत्र मिले। 2022 में जालंधर दौरे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सुरक्षा और 2023 में एजीटीएफ के संगठित अपराध विरोधी अभियानों के लिए उन्हें डीजीपी कमेंडेशन डिस्क मिला।

2014-15 में साइप्रस मिशन के टीम लीडर चंदर को बहुराष्ट्रीय पुलिस टीम का नेतृत्व करने पर 2015 में संयुक्त राष्ट्र पदक मिला। वह पंजाब पुलिस के एकमात्र अधिकारी हैं, जो फिलहाल संयुक्त राष्ट्र शांति सेना में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।