दोस्त की गाड़ी जब्त करने पर इंस्पेक्टर ने दी मार्शल को धमकी
इंस्पेक्टर ने ट्रैफिक मार्शल को फोन पर घर से उठवाने की धमकी दे दी।
कुलदीप शुक्ला, चंडीगढ़ : सेक्टर-18/21 रोड पर रविवार रात 9.30 से 11.30 बजे ड्रंक एंड ड्राइव नाके के दौरान नशे में धुत चालक की गाड़ी नहीं छोड़ने पर उसके जानकार पुलिस इंस्पेक्टर ने ट्रैफिक मार्शल को फोन पर घर से उठवाने की धमकी दे दी। आरोप है कि इससे पहले इंस्पेक्टर ने मार्शल से मोबाइल पर बात करने की कोशिश की, लेकिन फोन पर बात करने से इन्कार करने के बाद चालक के मोबाइल का स्पीकर ऑन करवाकर इंस्पेक्टर ने धमकी दी। इसके बावजूद नाके पर तैनात दोनों ट्रैफिक मार्शलों ¨प्रस और संदीप अरोड़ा ने चालक की होंडा सिटी कार जब्त कर दी। जिसके बाद मार्शलों से मिसविहेव की जानकारी रिपोर्ट में लिखकर विभाग को भेजी जा चुकी है। एल्कोमीटर में 64 एमजी तक आई शराब की लिमिट
¨प्रस ने बताया कि रात करीब 10.45 बजे चंडीगढ़ नंबर की होंडा कार नाके पर रोकी थी। गाड़ी में चालक के साथ एक बच्चा भी दूसरी सीट पर बैठा था। इसके बाद ट्रैफिक मार्शल संदीप अरोड़ा और पुलिसकर्मी ने चालक से एल्कोमीटर में फूंक मरवाई तो मीटर में मानक 64 एमजी आई। जबकि अधिकतम लिमिट 30 होती है। जिसके बाद कार चालक को एल्कोमीटर से रसीद निकालकर दी गई। इसके बाद कार चालक ने यूटी पुलिस के एक इंस्पेक्टर को कॉल कर ट्रैफिक मार्शल संदीप अरोड़ा से बात करवाने की कोशिश की। ट्रैफिक मार्शल द्वारा फोन पर बात करने से इन्कार करने पर कार चालक ने स्पीकर ऑन किया। पहले इंस्पेक्टर ने मार्शल पर गाड़ी छोड़ने का दबाव डाला, इन्कार करने पर मार्शल को घर से उठवा लेने की धमकी दे दी। इसकी जानकारी चीफ ट्रैफिक मार्शल और एसएसपी ट्रैफिक को भी दी गई। पूछने पर संदीप अरोड़ा ने पहले जानकारी देने से मना किया। लेकिन बाद में कहा कि वह सेक्टर-29 ट्रैफिक लाइन डीएसपी चरनजीत ¨सह से मिलने जा रहे हैं। वहीं जानकारी देंगे। मार्शल के साथ मिसबिहेव करने का मामला संज्ञान में आया है। ट्रैफिक मार्शल ने जानकारी दी कि उन्होंने रिपोर्ट में सभी प्वाइंट्स लिख दिए हैं। रिपोर्ट में लिखा है, तो जरूर कार्रवाई की उम्मीद है।
-सीएस ग्रेवाल, चीफ ट्रैफिक मार्शल नाका इंचार्ज मैं ही था। वहां पर कुछ खास बात नहीं हुई थी। हालांकि, जो ट्रैफिक मार्शल बोल रहे हों, वही बात लिख लीजिए।
-प्रीतपाल, नाका इंचार्ज व एसआइ