विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

न्यू चंडीगढ़ में भारत-वेस्टइंडीज का मैच बनेगा यादगार, Rohit Sharma और Virat Kohli को सम्मानित करेगी PCA

By Ravi Atwal Edited By: Sohan Lal
Published: Sat, 26 Sep 2026 07:20 PM (IST)

न्यू चंडीगढ़ में तीन अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे मैच खेला जाएगा। इसी दौरान पीसीए रोहित शर्मा और विराट कोहली को सम्मानित करेगी।

रोहित शर्मा और विराट कोहली को तीन अक्टूबर को किया जाएगा सम्मानित।

रोहित शर्मा और विराट कोहली को तीन अक्टूबर को किया जाएगा सम्मानित।

HighLights

  1. न्यू चंडीगढ़ में 3 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज वनडे मैच।

  2. अंतरराष्ट्रीय मैचों की सफल मेजबानी कर चुका पीसीए।

  3. शुभमन गिल पहली बार घरेलू मैदान पर करेंगे कप्तानी।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। तीन अक्टूबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच न्यू चंडीगढ़ के क्रिकेट मैदान पर वनडे मैच खेला जाएगा। इस मुकाबले को यादगार बनाने के लिए पीसीए की ओर से विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।

वहीं, पीसीए के अध्यक्ष अमरजीत सिंह मेहता का कहना है कि इस खास मौके पर भारतीय क्रिकेट के दो महान दिग्गजों रोहित शर्मा और विराट कोहली को विशेष रूप से सम्मानित करेगा।

पीसीए अध्यक्ष ने बताया कि न्यू चंडीगढ़ का यह विश्वस्तरीय मैदान इससे पहले अंतरराष्ट्रीय टी-20 और टेस्ट मैचों की सफल मेजबानी कर चुका है। पहली बार यहां वनडे मैच खेला जाएगा, जो पंजाब के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ेगा।

मुकाबले का मुख्य आकर्षण रोहित और विराट होंगे, लेकिन शुभमन गिल पर भी सभी की नजरें रहेंगी। वह पहली बार अपने नए होम ग्राउंड पर बतौर वनडे कप्तान टीम का नेतृत्व करेंगे।

यह भी पढ़ें- न्यू चंडीगढ़ में पंजाब का गौरव क्रिकेट सितारों का सम्मान; शुभमन गिल और गुरनूर बराड़ सम्मानित

नमन धीर को मिल सकता है मौका

इसके साथ ही घरेलू दर्शकों के लिए यह मैच बेहद रोमांचक रहेगा, क्योंकि पंजाब के प्रतिभाशाली खिलाड़ी नमन धीर को इस मैच में मौका मिलने की संभावना है, जबकि तेज गेंदबाज गुरनूर भी भारतीय टीम का हिस्सा हैं।

फैंस की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध

अमरजीत मेहता ने कहा कि यह मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए याद रहने वाला अनुभव साबित होगा। पीसीए यह सुनिश्चित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है कि स्टेडियम आने वाले हर दर्शक को अपने स्टार खिलाड़ियों को देखने का बेहतरीन और सहज अनुभव मिले। दर्शकों के प्रवेश, सिटिंग अरेंजमेंट, सुरक्षा, ट्रैफिक प्रबंधन और अन्य सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें- गिल ने दूसरी बार तो मंधाना ने पांचवीं बार जीता BCCI का ये पुरस्कार, राहुल द्रविड़ को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड