नाममात्र लोगों की मौजूदगी में निगम ने मनाया तीज का पर्व, हर साल आयोजित होता था शानदार कार्यक्रम
ऐसा पहली बार हुआ है कि नगर निगम ने सरकारी तौर पर तीज का पर्व नहीं मनाया है हर साल तीज के कार्यक्रम में 6 से 8 लाख रुपए का खर्चा किया जाता था।
चंडीगढ़, जेएनएन। हर साल नगर निगम की तरफ से तीज का त्योहार मनाया जाता है, लेकिन इस बार कोरोना महामारी के प्रकोप के चलते तीज पर किसी कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया गया है। निगम ने शगुन के तौर पर तीज का त्योहार सेक्टर 38 में मनाया। इस मौके पर नाममात्र लोगों को ही बुलाया गया। तीज के पर्व पर नगर निगम की मेयर राजबाला मलिक ने झूले को झूला। इस मौके पर मनोनीत पार्षद शिप्रा बंसल भी मौजूद थी।
इस मौके पर मेयर राजबाला मलिक ने शहर वासियों ने कोरोना बीमारी के गंभीरता से लेने की अपील करते हुए शारीरिक दूरी बनाने और घर से बाहर जाते समय मास्क का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि निगम की तरफ से हर बार तीज का त्योहार बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है और कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है कि नगर निगम ने सरकारी तौर पर तीज का पर्व नहीं मनाया है।
उन्होंने बताया कि हर साल तीज के कार्यक्रम में 6 से 8 लाख रुपए का खर्चा किया जाता था। उन्होंने लोगों को कहा कि बिना वजह घर से बाहर न निकलें और बेहद जरूरी काम होने पर ही बाहर जाएं और मास्क का प्रयोग जरूर करें।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें