Move to Jagran APP

हाईकोर्ट के सख्त आदेशों पर पुलिस की खानापूर्ति, चंडीगढ़ की सड़कों पर धड़ल्ले से हो रहे अवैध कब्जे

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के सख्त निर्देशों के बावजूद शहर के अलग-अलग हिस्सों में अवैध रेहड़ी फड़ी लग रही है। चंडीगढ़ पुलिस ने तकरीबन एक साल में 125 लोगों को सार्वजनिक स्थान पर अवैध रेहड़ी फड़ी लगाने के मामले में गिरफ्तार किया है।

By Rohit KumarEdited By: Published: Sat, 23 Jan 2021 08:59 AM (IST)Updated: Sat, 23 Jan 2021 08:59 AM (IST)
पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के सख्त निर्देशों के बावजूद शहर के अलग-अलग हिस्सों में अवैध रेहड़ी फड़ी लग रही है।

चंडीगढ़, कुलदीप शुक्ला। पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के सख्त निर्देशों के बावजूद शहर के अलग-अलग हिस्सों में अवैध रेहड़ी फड़ी लग रही है। तकरीबन एक साल पहले कोर्ट के आदेशों के बाद चंडीगढ़ पुलिस और नगर निगम की टीम ने मिलकर शिकंजा कसने की कोशिश करते हुए लगातार गिरफ्तारियां करने के साथ सामान सहित फड़ी जब्त करने लगे। तेजी से करवाई दिखाने की कोशिश अभी तक जारी है।

loksabha election banner

एक साल बाद अवैध रेहड़ी फड़ी लगने का सिलसिला कम हुआ लेकिन बंद नहीं हुआ। चंडीगढ़ पुलिस ने तकरीबन एक साल में 125 लोगों को सार्वजनिक स्थान पर अवैध रेहड़ी फड़ी लगाने के मामले में गिरफ्तार किया है। इसमें सबसे ज्यादा गिरफ्तारी सेक्टर 17 थाना और आइटी पार्क थाना एरिया में हुई है।

यह है नियम

फेस्टिवल सीजन से पहले शहर के अलग-अलग एरिया में चलाए विशेष अभियान के तहत आरोपितों के खिलाफ संबंधित थाना पुलिस ने धारा 383 (पब्लिक का रास्ता रोकना) के तहत कार्रवाई शुरू की थी। 383 जमानती धारा होने के कारण पुलिस सभी आरोपितों को संबंधित थाने में कानूनी कार्रवाई के बाद जमानत पर छोड़ देती है । जबकि एसएसपी के निर्देशों पर थाना पुलिस ने लोगों की गिरफ्तारी करने के साथ रेहड़ियां भी जब्त की हैं।

एक वर्ष में 125 से ज्यादा गिरफ्तारियां

चंडीगढ़ की सभी थाना पुलिस ने अपने-अपने एरिया में कब्जे करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की हैं। एक जनवरी 2021 से 23 जनवरी 2021 तक कुल 125 से ज्यादा लोगों को सार्वजनिक स्थान पर अतिक्रमण कर रेहड़ी-फड़ी लगाने वालों के खिलाफ धारा 383 के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार किया जा चुका है।

सभी थाना पुलिस की कार्रवाई -

सेक्टर-17 थाना -      15

सारंगपुर थाना -        6

सेक्टर-39 थाना         8

सेक्टर-3 थाना -        2

सेक्टर-11 थाना -      7

सेक्टर-19 थाना        14

सेक्टर-26 थाना        10

इंडस्ट्रियल एरिया थाना    10

मनीमाजरा थाना        11

मौलीजागरां थाना        12

आइटी पार्क थाना       10

सेक्टर-49 थाना        05

सेक्टर-31 थाना        05

सेक्टर-34 थाना        04

सेक्टर-36 थाना        03

मलोया थाना           04


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.