युवाओं में तेजी से बढ़ रही दिल की बीमारी, विशेषज्ञों ने दिए बचाव के टिप्स Chandigarh News
भारत के लोगों ने योग को जीवन का अभिन्न अंग ना बनाने के कारण हर साल हार्ट डायबिटिज हाइपरटेंशन कैंसर स्ट्रोक के मरीजों का आंकड़ा बढ़ रहा है जो चिकित्सकों के लिए बड़ी चुनौती है।
जेएनएन, चंडीगढ़। भारत के युवाओं में कम समय में तेजी से आगे निकलने की होड़ और पल-पल बढ़ता तनाव का स्तर उन्हें कम उम्र में दिल का मरीज बना रहा है। भारत में हर साल 35 साल की आयु में ही 10 से 15 प्रतिशत मरीज हार्ट रोग के शिकार हो रहे हैं, जो चिंता की बात है। वहीं भारत के ग्रामीण क्षेत्र में इस रोग की प्रतिशतता अभी तक 3 से 5 प्रतिशत है। यह जानकारी रविवार को पीजीआइ के कार्डियोलोजी विभाग द्वारा अयोजित इंटरवेंशनल कार्डियोलोजी मीट में हिस्सा लेने आए कांपलेक्स कार्डियोवास्कूलर केथेटर इंटरवेंशनल एकेडमी के चेयरमेन डॉ. राज दवे ने दी। उनका कहना है कि अंतरराष्ट्रीय योग-डे के बाद यूएस और यूरोपियन देशों के लोगों ने इसे जीवन का हिस्सा बनाकर स्वयं रोगमुक्त करने में लग गए हैं। यही कारण है कि विदेशों में गंभीर रोगों से ग्रस्त मरीजों का आंकड़ा दिनों दिन घट रहा है और भारत में बढ़ रहा है। भारत के लोगों ने योग को जीवन का अभिन्न अंग ना बनाने के कारण हर साल हार्ट, डायबिटिज, हाइपरटेंशन, कैंसर, स्ट्रोक के मरीजों का आंकड़ा बढ़ रहा है, जो चिकित्सकों के लिए बड़ी चुनौती है।
भारतीय अपनी विरासत का मूल्य जानें
उन्होंने कहा कि भारत के लोग पश्चिमी संस्कृति के रंग में रंग स्वयं बीमारियों के मुंह में धकेल रहे हैं। भारत के लोगों को लाइफस्टाइल बदलने से वह व्यायाम करने से दूर होते जा रहे हैं और इसका कारण है कि वह गंभीर रोगों के शिकार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका और अन्य पश्चिमी देशों में कार्डियोवास्कूलर बीमारियों से बचने के लिये योगा और मेडिटेशन का सहारा ले रहें, दु:खद बात यह है कि इन्ही पद्धतियों के जन्मदाता भारतीय वेस्टर्न कल्चर और विधियों को अपना रहे हैं। जिससे भारत में 100 में 7 लोगों को दिल की बीमारियां हो गई है। उन्होंने नसीहत दी कि भारतीय अपनी विरासत का मूल्य जानें।
खुद के लिए निकाले महज 30 मिनट
पीजीआइ स्थित कार्डियोलॉजी विभाग के राजेश विजयवर्गिय ने बताया कि हार्ट के रोग से बचने के लिए लोगों को सप्ताह में 4 बार 30 मिनट तक तेज वाक करनी चाहिए जिससे शरीर में पसीना आए। वाक नहीं कर सकते तो 30 मिनट साइकिलिंग करनी चाहिए। वहीं खाने में सुबह हल्का नाशता, लंच अच्छा, डिनर में लाइट खाना खाना। उन्होंने बताया कि भारत में लोग तनाव से बाहर निकलने के लिए स्मोकिंग का सहारा लेते हैं जो सबसे खतरनाक है। स्मोकिंग के कारण हार्ट की आर्टिज सिकुड़ जाती है और इसका अटैक होने पर मरीज कई बार समय पर अस्पताल में नहीं पहुंच पाता है।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें