विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चंडीगढ़ में हाईड्रा क्रेन में लगी आग, डिवाइडिंग रोड पर सोलर लाइट्स उतारते समय हादसा

Published: Tue, 03 Nov 2026 07:20 PM (IST)

चंडीगढ़ के सेक्टर-18/21 में सोलर पैनल उतारते समय एक हाईड्रा क्रेन में आग लग गई। दमकल विभाग ने तुरंत आग ...और पढ़ें

सेक्टर-18/21 की डिवाइडिंग रोड पर हाईड्रो क्रेन में लगी आग।

सेक्टर-18/21 की डिवाइडिंग रोड पर हाईड्रो क्रेन में लगी आग।

HighLights

  1. सेक्टर-18/21 में सोलर पैनल उतारते समय क्रेन में आग लगी।

  2. दमकल की दो गाड़ियों ने तुरंत आग पर काबू पाया, कोई घायल नहीं।

  3. प्रारंभिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। सेक्टर-18/21 की डिवाइडिंग रोड पर मंगलवार शाम के समय सोलर पैनल उतारने के काम में लगी हाईड्रा क्रेन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी क्रेन को अपनी चपेट में ले लिया।

ड्राइवर हरजिंद्र ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कुछ ही मिनटों में आग पर काबू पा लिया। क्रेन से सड़क किनारे सोलर पैनल उतारे जा रहे थे।

प्रारंभिक तौर पर आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि, वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।