Move to Jagran APP

घर से गायब पति मिला किसी और के साथ, फिर सरेआम पत्नी ने किया बुरा हाल

जिस पति को पत्नी तीन महीने से ढूंढ रही थी वह किसी और युवती के साथ मौज कर रहा था। महिला ने जब उसे देखा तो दोनों की जमकर पिटाई की।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Fri, 25 May 2018 02:21 PM (IST)Updated: Fri, 25 May 2018 09:05 PM (IST)
घर से गायब पति मिला किसी और के साथ, फिर सरेआम पत्नी ने किया बुरा हाल
घर से गायब पति मिला किसी और के साथ, फिर सरेआम पत्नी ने किया बुरा हाल

जेएनएन, मोहाली। प्रेम विवाह करने के बाद युवक पत्नी को दगा दे गया। उसने पत्नी को कहा कि वह गांव जा रहा है, लेकिन तीन महीने तक उसका कुछ पता नहीं चला। गत दिवस महिला ने अचानक उसे शहर के बाजार में देखा तो भौंचक्की रह गई। वह अपनी नई प्रेमिका के साथ घूम रहा था। महिला ने इसके बाद सरेबाजार पति व उसकी प्रेमिका पर सरिये से वार कर दिया। इसके बाद वह उन्हें पकड़कर फेज-1 थाने ले आई। यहां पत्नी की मार से घायल युवक ने अपनी पीठ पर पड़े सरिये के निशान दिखाए जिसके बाद दोनों का मेडिकल करवाया गया।

loksabha election banner

सेक्टर-52 में अपनी मां के घर रह रही पीड़ित महिला ने बताया कि 6 साल पहले उसकी यूपी निवासी युवक से लव मैरिज हुई थी। शादी के बाद से वह फेज-1 में पति के साथ किराये के मकान में रहने लगी। उन दोनों की 2 साल की बेटी भी है। उसने बताया कि तीन महीने पहले पति यह कहकर गया कि वह यूपी के गांव शाहाबाद में नौकरी के फार्म भरने के लिए जाना है। वह गांव जाने के बाद वापस नहीं लौटा। बाद में महिला के देवर ने उसे बताया कि वह अपनी मौसी की ननद को लेकर भाग गया है।

पिटाई के निशान दिखाता महिला का पति।

तीन महीने से ढूंढ रही थी पति को

महिला ने बताया कि वह तीन महीने से अपनी मां के घर रह रही थी। आज उसकी बहन को उसका पति  मदनपुरा के पास मिल गया। बहन ने घर आकर उसे बताया कि उसका पति मदनपुरा में घूम रहा है। इसके बाद उसने मुंह पर कपड़ा बांधकर तीन घंटे तक उसे ढूंढा। पीटीएल लाइट प्वाइंट के पास पति अपनी प्रेमिका के साथ दिखा। इस पर महिला ने वहां पर पड़ी सरिया उठाई और सरेबाजार पति व उसकी प्रेमिका की जमकर पिटाई की।

फेज एक थाने एएसआइ बक्शीश सिंह ने बताया कि महिला का पति उसे तीन महीने पहले छोड़कर चला गया था और दूसरी औरत के साथ नाजायज ढंग से रह रहा था। आज महिला को उसका पति रास्ते में मिल गया था जिस कारण उनमें मारपीट हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ेंः चर्च गई नाबालिग लड़की से युवक ने किया दुष्कर्म, वीडियो भी बनाई


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.