विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विवादों के बीच Yo Yo Honey Singh का कॉन्सर्ट शुरू, भगत सिंह को यादकर गाया पहला गाना; जुटी भारी भीड़

Published: Sun, 23 Mar 2025 09:26 PM (IST)

चंडीगढ़ में हनी सिंह के शो में भारी भीड़ उमड़ी। हनी सिंह ने स्टेज पर चढ़ते ही भगत सिंह को ...और पढ़ें

Yo Yo Honey Singh के कॉन्सर्ट में जुटी भारी भीड़।
Yo Yo Honey Singh के कॉन्सर्ट में जुटी भारी भीड़।

HighLights

  1. Yo Yo Honey Singh के शो में जुटी भारी भीड़।
  2. यो यो हनी सिंह ने युवाओं से की ये बड़ी अपील।
  3. पहला गाना गाकर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। पंजाबी सिंगर हनी सिंह के शो में भारी भीड़ जुटी है। चंडीगढ़ के सेक्टर-25 स्थित रैली ग्राउंड में हनी सिंह का शो शुरू हो गया है। हनी सिंह ने स्टेज पर चढ़ते ही भगत सिंह को याद किया और पहला गाना भगत सिंह को डेडिकेट करते हुए गया।

इस दौरान उन्होंने मौजूद युवाओं से यह भी कहा कि वैलेंटाइन डे मनाते हो, ऐसे में वह शहीद भगत सिंह का दिवस भी मनाया करो। स्टेज पर गाना गाते समय उनके हाथ में एक शर्ट भी थी, जिस पर भगत सिंह की तस्वीर प्रिंट थी।

इस वजह से कॉन्सर्ट को लेकर विवाद शुरू

बता दें कि इस शो को लेकर विवाद शुरू हो गया था। भाजपा नेताओं ने हनी सिंह के कॉन्सर्ट को लेकर चंडीगढ़ के प्रशासक को चिट्ठी लिखी थी। दरअसल 23 मार्च को शहीदी दिवस मनाया जाता है। शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को इसी दिन फांसी हुई थी।

इसलिए इस दिन कॉन्सर्ट नहीं होना चाहिए। विवाद के बीच हनी सिंह का शो शुरू हो गया है। स्टेज पर चढ़ते ही उन्होंने पहला गाना भगत सिंह को डेडिकेट करते हुए गाया।

प्रशासन ने तय किए नए रेट

बता दें कि चंडीगढ़ प्रशासन ने रैली ग्राउंड और प्रदर्शनी ग्राउंड का नए सिरे से रेट तय किए हैं। यह रेट बढ़ाने के बाद पहली बुकिंग हो रही है। इससे पहले गायक एपी ढिल्लों का शो सेक्टर-25 में हो चुका है। 21 दिसंबर को यह शो हुआ था। लेकिन वह 30 हजार रुपये के हिसाब से ग्राउंड की बुकिंग हुई थी।

पांच KM दूर खड़ी करने होंगे वाहन

हनी सिंह का शो देखने आ रहे लोगों तो लगभग पांच किलोमीटर दूर गाड़ी खड़ी करने के आदेश जारी किए गए थे। शनिवार को ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की थी। हनी सिंह के कॉन्सर्ट के लिए सेक्टर-17 की मल्टीलेवल पार्किंग और सेक्टर-43 के दशहरा ग्राउंड में ही पार्किंग की व्यवस्था थी। यहां से लोगों के लिए शटल बस सर्विस थी, जिसमें बैठकर वे सेक्टर-25 रैली ग्राउंड तक पहुंचे।

यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ में कल Yo Yo Honey Singh के शो में छलकेंगे जाम, प्रशासन ने दिया शराब परोसने का लाइसेंस