पीयू की वेबिनार में हिप्र के राज्यपाल दत्तात्रेय बोले- शिक्षा नीति में बदलाव, नए भारत की ओर कदम
मुख्य अतिथि बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि नई शिक्षा नीति भारत को भविष्य में एक महाशक्ति बनने में मदद करेगी। इससे आत्मनिर्भर भारत का लक्ष्य प्राप्त करने में भी मदद मिलेगी।
चंडीगढ़, जेएनएन। शिक्षा नीति के बदलाव समय की मांग थी। जिसे ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने नई शिक्षा नीति को लांच किया है। नई शिक्षा नीति, नए भारत निर्माण के लिए बहुत जरूरी थी। यह बात पंजाब यूनिवर्सिटी के सामुदायिक शिक्षा और विकलांगता अध्ययन विभाग की ओर से आयोजित वेबिनार में हिमाचल प्रदेश राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कही। वेबिनार में नई शिक्षा नीति 2020 पर चर्चा की गई। हिमाचल प्रदेश राज्यपाल वेबिनार में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। उन्होंने नई शिक्षा नीति को स्टूडेंट्स के लिए फायदेमंद बताया।
पंजाब यूनिवर्सिटी के कार्यों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि एनईपी 2020 में किए गए सुधार न केवल परिवर्तनकारी हैं, बल्कि वर्तमान शिक्षा प्रणाली के व्यापक बदलाव का प्रतिनिधित्व भी करते हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि ये सुधार एनईपी 2020 के अभिन्न अंग के रूप में आते हैं और इस नीति की दृष्टि को साकार करने के लिए महत्वपूर्ण हैं। यह शिक्षा नीति भारत को भविष्य में एक महाशक्ति बनने में मदद करेगी। इसके अलावा इस नीति से आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में भी मदद मिलेगी।
कुलपति प्रो. राजकुमार ने कहा कि पंजाब विश्वविद्यालय ने पहले ही नई शिक्षा नीति 2020 के लघु और दीर्घकालिक कार्यान्वयन की योजना बनानी शुरू कर दी है। उन्होंने संसाधनों के आदान-प्रदान और विभिन्न एजेंसियों के साथ सहयोग पर भी जोर दिया। प्रो. आरके सिंगला डीयूआइ ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए पीयू में मौजूद इंफ्रास्ट्रक्चर को सबके सामने रखा।
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें