विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 20, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Consumer Court: कंज्यूमर कोर्ट में कैसे दर्ज करवाएं शिकायत, यहां मिलेगी A to Z जानकारी

By Ankesh ThakurEdited By:
Published: Sun, 20 Mar 2022 02:42 PM (IST)

Consumer Court Complaint देश की अदालतों से लोगों को न्याय मिलता है। ऐसे में कंज्यूमर कोर्ट भी अपनी विशेष पहचान ...और पढ़ें

उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए ई-दाखिल पोर्टल भी शुरू किया गया है।
उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए ई-दाखिल पोर्टल भी शुरू किया गया है।

वैभव शर्मा, चंडीगढ़। Consumer Court Complaint: दो साल पहले देश में नया कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट-2019 लागू किया गया था। इसमें उपभोक्ताओं को कई नए अधिकार दिए गए हैं। इन नए अधिकरों में शामिल है ऑनलाइन शिकायत करने की सुविधा। पहले कंज्यूमर कोर्ट में ऑनलाइन शिकायतें तो दर्ज होती थीं, लेकिन वह केवल कंज्यूमर कोर्ट की वेबसाइट पर जाकर एक अलग से बॉक्स में होता था। अब उपभोक्ताओं को सुविधा देने के लिए ई-दाखिल पोर्टल आ गया है। हालांकि इस पोर्टल की शुरुआत दो साल पहले हुई थी, लेकिन अभी भी इसको लेकर लोगों में जागरुकता नहीं है।

ई-दाखिल पोर्टल को बनाने के पीछे उद्देश्य यही था कि उपभोक्ता अगर कंज्यूमर कोर्ट नहीं आ सकते तो वह दुनिया के किसी भी कोने से कभी भी ई-दाखिल पोर्टल के माध्यम से अपनी शिकायतें ऑनलाइन दे सकते हैं। ई-दाखिल पोर्टल से अभी तक पूरे देश में 30 नवंबर तक 3661 उपभोक्ता अपनी शिकायतें दर्ज करवा चुके हैं। इस मामले में चंडीगढ़ काफी पीछे है जबकि मुंबई और दिल्ली आगे है।

पांच से ज्यादा विदेश में बैठे लोग उठा चुके हैं फायदा

ई-दाखिल पोर्टल से न केवल चंडीगढ़ के लोग बल्कि चंडीगढ़ के जो लोग विदेश में हैं, वह भी इसका फायदा ले रहे हैं। पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के सिडनी से एक शिकायतकर्ता ने ई-दाखिल पोर्टल के माध्यम से वहीं से अपनी शिकायत दर्ज की थी। इसके अलावा एक अन्य उपभोक्ता शिकायत का भी चंडीगढ़ में इसी ई-दाखिल सुविधा के माध्यम से हल किया गया। इस मामले में उपभोक्ता ने एक वेबसाइट से 1,529 रुपये में कच्चे लोहे का तवा और कड़ाही खरीदी थी जिसमें खराबी थी। अभी तक विदेश से पांच शिकायतकर्ताओं ने ई-दाखिल पोर्टल से अपनी शिकायत दर्ज करवाई है।

ऐसे दर्ज करा सकते हैं शिकायत

उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के तहत उपभोक्ताओं की शिकायतों को ऑनलाइन माध्यम से दर्ज कराने के लिए एनआईसी द्वारा एक पोर्टल (https://consumerhelpline.gov.in/) विकसित किया गया है। यहां उपभोक्ता अपना नाम, नंबर और अन्य जानकारी डालकर अकाउंट बना सकते हैं और फिर अपनी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं।दर्ज शिकायत को उपभोक्ता ट्रैक भी कर सकते हैं कि उस पर क्या कार्रवाई हुई है या उस शिकायत का क्या स्टेट्स है।

भाषाओं के लिए भी दिया गया है अलग से ऑप्शन

ई-दाखिल पोर्टल पर शिकायतकर्ता अपनी सुविधा के अनुसार भाषा में शिकायत जमा करवा सकता है। हालांकि अभी केवल हिंदी और अंग्रेजी भाषा में ही शिकायत दर्ज हो रही है। शिकायत देने के लिए विडियो और मेनुअल दोनों तरह से जानकारी दी गई हैं। सूत्रों के अनुसार चंडीगढ़ में ई-दाखिल पोर्टल पर बहुत कम शिकायतें दर्ज हुई है। ऐसा इसलिए क्योंकि लोग इसके बारे में अभी जागरूक नहीं है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।