Move to Jagran APP

21 साल बाद दिखेगा उसका लौटना, पुस्तक का हुआ विमोचन

21 वर्ष पूर्व दूरदर्शन के विभिन्न केंद्रों से टेलीफिल्म के रूप में नाटक उसका लौटना प्रसारित हुआ था।

By JagranEdited By: Published: Mon, 02 Aug 2021 07:56 PM (IST)Updated: Mon, 02 Aug 2021 07:56 PM (IST)
21 साल बाद दिखेगा उसका लौटना, पुस्तक का हुआ विमोचन

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : 21 वर्ष पूर्व दूरदर्शन के विभिन्न केंद्रों से टेलीफिल्म के रूप में नाटक उसका लौटना प्रसारित हुआ था। एक बार फिर से उसका लौटना नाटक दिखेगा, लेकिन टीवी पर नहीं, बल्कि पुस्तक पर। हरियाणा साहित्य अकादमी की राज्य स्तरीय देशबंधु पुरस्कार से सम्मानित लेखक मनमोहन गुप्ता मोनी का नाटक संग्रह उसका लौटना प्रकाशित हुआ है। इसमें छह नाटक सम्मिलित हैं, जिसमें से एक है उसका लौटना। लेखक मोनी ने बताया कि यह एक भावनात्मक नाटक है जो हमारे देश के लोगों को देश से जोड़ेगा। पुस्तक में रिश्तों के एहसास में जुड़े कई नाटक लोगों को पढ़ने के लिए मिलेंगे। मनमोहन गुप्ता मोनी ने बताया कि पुस्तक में शामिल नाटक जहां से चले थे देश के विभिन्न भागों में दिखाया जा चुका है। चंडीगढ़ में इसका निर्देशन एनएसडी के निदेशक देवेंद्र अंकुर ने भी किया था, जिसमें थियेटर के नामी कलाकारों ने भाग लिया था। मोनी कई फिल्मों और सीरियलों के लिए लेखन कार्य भी कर चुके हैं। शीघ्र रिलीज होने वाली फिल्म शामिल के दो गीत भी मोनी ने ही लिखे हैं।

loksabha election banner

इससे पूर्व मोनी के नाटक नई दिल्ली में श्री राम सेंटर लखनऊ, मुंबई, चंडीगढ़ आदि जगहों पर मंचित होते रहते हैं। मोनी की एक टेलीफिल्म कच्ची अमिया वाला पेड़ का निर्माण जालंधर दूरदर्शन में भी किया गया था। यह टेलीफिल्म भी काफी चर्चा में रही। उन्होंने बताया कि इस पुस्तक में बच्चों के लिए भी नेकी की दीवार और पेटी नंबर 8 दो नाटक हैं। मोनी के एक नाटक सावित्री को भी हरियाणा लोक संपर्क एवं सांस्कृतिक विभाग से प्रथम पुरस्कार मिल चुका है। उनकी इससे पूर्व 8 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। उनकी पुस्तकों पर शोध कार्य भी हो चुके हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.