Move to Jagran APP

Weather Update : हिमाचल में बर्फबारी से चंडीगढ़ में आठ डिग्री गिरा पारा, अगले 72 घंटों में छाएगा घना कोहरा

लगातार पारा गिरने से पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में शिमला से भी ज्यादा ठंड पड़ रही है। पंजाब के पटियाला और हरियाणा के नारनौल की रात शिमला से भी ज्यादा ठंडी रही।

By Vipin KumarEdited By: Published: Fri, 20 Dec 2019 08:32 AM (IST)Updated: Fri, 20 Dec 2019 06:14 PM (IST)
Weather Update : हिमाचल में बर्फबारी से चंडीगढ़ में आठ डिग्री गिरा पारा, अगले 72 घंटों में छाएगा घना कोहरा

चंडीगढ़, [बलवान करिवाल]। पहाड़ों में बर्फबारी के साथ चल रही शीत लहर मैदानी इलाकों में भी ठिठुरन बढ़ा रही है। चंडीगढ़ में न्यूनतम पारा 9.4 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं अधिकतम तापमान में भी बड़ी गिरावट दर्ज की गई। सामान्य से आठ डिग्री कम रहकर यह चंडीगढ़ में 13.1 डिग्री दर्ज किया गया। इस बीच वीरवार को भी दिनभर सूरज के दर्शन नहीं हुए। लोगों को दिन में भी ठंड से राहत नहीं मिली।

loksabha election banner

लगातार पारा गिरने से पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में शिमला से भी ज्यादा ठंड पड़ रही है। पटियाला और नारनौल की रात शिमला से भी ज्यादा ठंडी रही। शिमला में पिछले 24 घंटे का न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया तो हरियाणा के नारनौल में 3.5 डिग्री ही न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं पंजाब का पटियाला सबसे ठंडा रहा। यहां न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री दर्ज किया गया।

अगले 72 घंटों के लिए मौसम विभाग का दावा है कि पंजाब और हरियाणा में कोहरा और घना होगे के आसार हैं। शुक्रवार को कोहरे की वजह से कोल्ड डे रहने का पूर्वानुमान है। कई जगह तो सीवर कोल्ड डे यानी न्यूनतम तापमान ज्यादा गिरने की बात कही गई है। चंडीगढ़ में भी कोहरे का व्यापक असर देखने को मिलेगा।

धुंध ने बिगाड़ा फ्लाइटाें का शेड्यूल

धुंध की वजह से वीरवार को भी फ्लाइटाें का शेड्यूल बिगड़ गया। नांदेड़ साहिब से चंडीगढ़ आने वाली फ्लाइट ने चार घंटे 35 मिनट की देरी से लैंड की। इसके अलावा 10 अन्य फ्लाइट्स ने भी अपने निर्धारित समय से देरी से उड़ान भरी। एयरपोर्ट के पीआरओ प्रिंस ने बताया कि चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट के फ्लाइट ऑपरेशन में धुंध का कोई असर नहीं रहा। एयरपोर्ट से उन्हीं फ्लाइट्स ने देरी से उड़ान भरी, जिनकी लैंडिंग देरी से हुई थी। उन्होंने बताया कि पूरे उत्तर भारत में धुंध पड़ रही है। इसके वजह से ही हवाई सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।

पंजाब और हरियाणा के कई शहरों में न्यूनतम तापमान शिमला से भी कम दर्ज किया गया है। मैदानी इलाकों में अगले 72 घंटों में घना कोहरा छाने की संभावना है।  सुरेंद्र पाल, डायरेक्टर, मौसम विभाग।

 हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.