Move to Jagran APP

पंजाब व चंडीगढ़ में 40% लोग ओवरवेट, इन्हें कोरोना का सबसे ज्यादा खतरा, PGI ने दिए टिप्स

पंजाब व चंडीगढ़ में 40 फीसद लोग ओवरवेट हैं। यह ओवरवेट इनके लिए बीमारियों की जड़ बन रहा है। कोरोना का भी सबसे ज्यादा खतरा इन्हें ही है।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Sun, 20 Sep 2020 11:24 AM (IST)Updated: Sun, 20 Sep 2020 11:24 AM (IST)

चंडीगढ़ [विशाल पाठक]। लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी में अनियमित खानपान की आदतों के कारण पंजाब और चंडीगढ़ में ज्यादातर लोग ओवरवेट पाए गए हैं। द इंडियन रेगुलेटरी बॉडी, फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी आफ इंडिया (एफएसएसएआइ) के मुताबिक विश्व स्वास्थ्य संगठन ने रिपोर्ट जारी कर चेताया है कि खाना बनाने के मामले में प्रयोग होने वाले खाद्य तेल में 2 प्रतिशत तक ट्रांसफैट की कैपिंग की जानी चाहिए, ताकि लोगों में ट्रांसफैट की समस्या रोकी जा सके।

loksabha election banner

पीजीआइ के डिपार्टमेंट ऑफ कम्युनिटी मेडिसिन एंड स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के डॉ. सोनू गोयल के मुताबिक ओवरवेट लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण घातक साबित हो रहा है। यह वायरस लोगों की सांस नली के साथ-साथ फेफड़ों पर प्रहार करता है। इसके कारण अत्यधिक वजन वाले लोगों में यह घातक रुप ले रहा है। कोरोना संक्रमण से लड़ने के लिए जरूरी है, लोग खुद को तंदुरुस्त रखें। पौष्टिक आहार के साथ-साथ नियमित व्यायाम करें।

ट्रांसफैट को ऐसे करें कंट्रोल

पीजीआइ के डॉक्टरों के मुताबिक विश्व स्वास्थ संगठन (डब्ल्यूएचओ) की 2018 की रिपोर्ट में कहा गया है कि पंजाब के लोगों को अपने खाने-पीने की चीजों में से ट्रांसफैट की मात्रा घटानी चाहिए। लोगों को दिनभर में सिर्फ एक प्रतिशत तक ट्रांसफैट का सेवन करना चाहिए। अगर कोई व्यक्ति दिनभर में दो हजार कैलरी वाले खाने का सेवन कर रहा है तो उसे 2.2 जी प्रतिदिन ट्रांसफैट का ही सेवन करना चाहिए। भारत में हर साल लोगों में अत्यधिक ट्रांसफैट होने के कारण 60 से 75 हजार लोगों की मौत हो जाती है। पूरे देश में पंजाब ऐसा राज्य हैं, जहां लोगों में सबसे ज्यादा ट्रांसफैट है।

इसके कारण लोगों में दिल की बीमारियां और मोटापा सबसे ज्यादा पाया गया है। ऐसे समय में जब पूरी दुनिया कोरोना से लड़ रही है, हमें लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए हरसंभव प्रयास करना चाहिए। इसमें गैर-संचारी रोगों को रोकने के लिए सभी संभव कदम उठाना शामिल है जो उन्हें कोरोना वायरस के लिए अधिक संवेदनशील बना सकते हैं और समय से पहले मौत का कारण बन सकते हैं।

पंजाब और चंडीगढ़ में 30 फीसद लोगों का दिल स्वस्थ नहीं

पीजीआइ के डिपार्टमेंट ऑफ कम्युनिटी मेडिसिन एंड स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ के डॉ. सोनू गोयल के मुताबिक पंजाब और चंडीगढ़ में 40 प्रतिशत लोग ओवरवेट हैं। इसके कारण 28 प्रतिशत लोगों की ओवरवेट के चलते हार्ट अटैक के कारण मौत हो रही है। डॉ. सोनू गोयल ने बताया कि पूरे देश में पंजाब में सबसे ज्यादा लोगों मेें ट्रांसफैट का सेवन करते हैं। यह गलत खानपान की वजह से बढ़ रहा है। पंजाब और चंडीगढ़ के लोगों में ट्रांसफैट की समस्या बढ़ने के कारण दिल के रोग बढ़ते जा रहे हैं। यही कारण है कि पंजाब और चंडीगढ़ में 30 प्रतिशत लोगों का दिल स्वस्थ नहीं है। इससे वे ज्यादा बीमार पड़ते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.