विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मोहाली में अपहरण-जालसाजी और आर्म्स एक्ट की 5 साल पुरानी FIR की रद, आपसी समझौते के बाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला

Published: Sat, 21 Nov 2026 09:58 PM (IST)

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने मोहाली के फेज-1 थाने में दर्ज पांच साल पुरानी एफआईआर आपसी समझौते के आधार पर रद कर दी है।

समझौते के बाद हाईकोर्ट ने पांच साल पुरानी एफआईआर की रद। फाइल फोटो

समझौते के बाद हाईकोर्ट ने पांच साल पुरानी एफआईआर की रद। फाइल फोटो

HighLights

  1. पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने मोहाली की पुरानी एफआईआर रद्द की।

  2. आपसी समझौते के आधार पर केस का निपटारा हुआ।

  3. जमानतियों को भी जिम्मेदारी से मुक्त किया गया।

जागरण संवाददाता, मोहाली। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने आपसी समझौते के आधार पर मोहाली के फेज-1 थाने में दर्ज पांच साल पुरानी एफआईआर रद कर दी है। इस मामले में अपहरण, धोखाधड़ी, जालसाजी, आपराधिक साजिश और आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया था।

हाईकोर्ट ने 21 सितंबर 2026 को राजबीर सिंह व अन्य बनाम पंजाब सरकार मामले में सुनवाई के बाद एफआईआर और इससे जुड़ी सभी कानूनी कार्यवाहियां रद करने के आदेश दिए।

फेज-1 थाने में 16 जनवरी 2021 को एफआईआर नंबर 7 दर्ज हुई थी। इसमें आइपीसी की धारा 364-ए, 34, 465, 468, 471 और 120-बी के अलावा आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत कार्रवाई की गई थी।

बाद में आर्म्स एक्ट की धारा 25/54/59 भी जोड़ी गई थी। अदालत ने 3 अक्टूबर 2024 और 5 मार्च 2025 को हुए समझौतों को आधार बनाते हुए याचिका मंजूर की। इसके लिए हाईकोर्ट ने अपने पुराने फैसलों और सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का भी हवाला दिया।

जमानतियों को भी जिम्मेदारी से किया मुक्त

हाईकोर्ट के आदेश के बाद निचली अदालत ने भी मामले का निपटारा कर दिया। आरोपितों के जमानतियों को उनकी जिम्मेदारी से मुक्त करने के निर्देश दिए गए। साथ ही रजिस्टर और सीआइएस रिकॉर्ड में इसकी एंट्री करने और केस प्रापर्टी का नियमानुसार निपटारा कर फाइल रिकॉर्ड रूम भेजने के आदेश दिए गए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।