Move to Jagran APP

पेरिस में फिर नीलाम होगा चंडीगढ़ का हेरिटेज फर्नीचर, कीमत 50 लाख, तस्करी रोकने में प्रशासन नाकाम

प्रशासन की नाकामी के चलते चंडीगढ़ के हेरिटेज फर्नीचर की तस्करी रुक नहीं रही है। वहीं अब दो महीने में तीसरी बार शहर के हेरिटेज फर्नीचर की विदेश में नीलामी होने जा रही है। इस बार पांच आइटम्स को ऑक्शन के लिए रखा गया है।

By Ankesh KumarEdited By: Published: Sat, 20 Feb 2021 02:43 PM (IST)Updated: Sat, 20 Feb 2021 02:43 PM (IST)
पेरिस में फिर नीलाम होगा चंडीगढ़ का हेरिटेज फर्नीचर, कीमत 50 लाख।

चंडीगढ़, जेएनएन। जनवरी के बाद अब 27 फरवरी को फ्रांस के शहर पेरिस में चंडीगढ़ के हेरिटेज फर्नीचर की नीलामी होने वाली है। इसकी जानकारी केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर को शिकायत के तौर पर भेजी गई है। शिकायत के अनुसार जो इस समय फर्नीचर की नीलामी हो रही है, उसकी कीमत 33 से 39 लाख रुपये के बीच  है। इनमें पांच आइटम्स शामिल हैं। जिसमें टेबल, डाइनिंग टेबल और कुर्सियां शामिल हैं। मालूम हो कि शहर से तस्करी करके हेरिटेज फर्नीचर विदेश में नीलामी के लिए पहुंच रहा है।

loksabha election banner

इससे पहले 29 जनवरी को पेरिस में पंजाब यूनिवर्सिटी और यूटी सचिवालय के हेरिटेज फर्नीचर की नीलामी हुई थी। जहां पीयू का एक टेबल 58.67 लाख रुपये में बिका था। इस नीलामी की भी पहले ही जानकारी दी गई थी। बावजूद इस नीलामी को रोका नहीं जा सका। ऐसे में अब इस बात पर भी सवाल उठ रहा है कि जब नीलामी की पहले जानकारी दे दी जाती है फिर भी सरकार नीलामी को क्यों नहीं रोक पा रही।

हेरिटेज प्रोटेक्शन सेल के सदस्य अजय जग्गा द्वारा भेजी गई शिकायत में कहा गया है कि 27 फरवरी को जो  नीलामी हाे रही है, वह इस साल की तीसरी नीलामी है। जग्गा का कहना है कि स्थानीय पुलिस की सहायता से नीलामी को रोकने के लिए प्रयास शुरू किए जाने चाहिए। आगे हेरिटेज फर्नीचर की नीलामी पर रोक लगाने के साथ ही इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए कि आखिरकार देश से बाहर ये हेरिटेज फर्नीचर कैसे जा रहा है। जो भी फर्नीचर की तस्करी में शामिल हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।

29 जनवरी को 2.74 करोड़ में बिकी थी 10 आइटम्स

29 जनवरी को पेरिस में चंडीगढ़ के हेरिटेज फर्नीचर की नीलामी में 10 आइटम्स 2.74 करोड़ में नीलाम किया गया था। नीलामी में कुल 13 आइटम्स को रखा गया था। इसमें सबसे अधिक पंजाब यूनिवर्सिटी का एक टेबल 58.67 लाख रुपये में नीलाम हुआ था। इसकी पहले से जानकारी देने के बावजूद ये नीलामी नहीं रुक पाई। यही कारण है कि एडवोकेट अजय जग्गा ने 29 फरवरी को होने वाली नीलामी की दोबारा शिकायत भेजी है, ताकि इसमें आगे कार्रवाई की जा सके।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.