हर्बल बीज के नाम पर 45 लाख की धोखाधड़ी, दो आरोपित मुंबई से गिरफ्तार
-तीन आरोपित मुंबई से चला रहे थे गिरोह, फोन कर जरूरतमंदों को बनाते थे निशाना -ठगी क
-तीन आरोपित मुंबई से चला रहे थे गिरोह, फोन कर जरूरतमंदों को बनाते थे निशाना
-ठगी का शिकार मनीमाजरा निवासी की शिकायत पर पुलिस ने की कार्रवाई जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : मनीमाजरा थाना पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो हर्बल बीज के नाम पर लाखों रुपये की ठगी करता था। पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को मुंबई से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपितों की पहचान मुंबई निवासी आरिफ और अमित के रूप में हुई है।
मनीमाजरा थाना प्रभारी रंजीत सिंह ने बताया कि कुछ समय पहले मनीमाजरा निवासी सुशील कुमार ने शिकायत दी थी कि आरिफ और अमित ने उसे हर्बल बीज विदेशों में निर्यात कर लाखों का फायदा कमाने की बात कही थी। उसे विश्वास में लेने के लिए पहले आरोपितों ने उससे पांच हजार के बीज लिए और इसके बदले मुनाफे के तौर पर के बदले 20 हजार रुपये फायदा के तौर पर वापस दे दिए। इतना मुनाफा देखकर वह लालच में आ गया। इसके बाद उन्होंने साजिश के तहत पीड़ित को इस बिजनेस में पैसे इनवेस्ट करने के लिए कहा, जिसके लिए वह तैयार हो गया और आरोपितों के अकाउंट में 45 लाख रुपये जमा करवा दिए। रुपये लेने के बाद आरोपितों ने कोई जवाब नहीं दिया।
बॉक्स-
ऐसे देते थे ठगी अंजाम
आरोपित पूरी प्लानिंग के साथ वारदात को अंजाम देते थे। इसके लिए मुंबई में तीन लोगों का गिरोह बना हुआ था। मोहम्मद आरिफ और अमित जरूरतमंद लोगों को अपने जाल में फंसाकर उनसे संपर्क साधा करते थे। तालू नाम का तीसरा आरोपित विदेशी नागरिक बनकर लोगों से बात करता था, जबकि वह होता मुंबई में ही था। इसी तरह पहली बार में पैसे इनवेस्ट करवाने के नाम पर 5 हजार के बदले 20 से 25 हजार रुपये आरोपितों द्वारा इनवेस्टर को मोड़ दिए जाते थे। भरोसा जीतकर बाद में बड़ी रकम इनवेस्ट करवाकर हड़प लेते थे। हर्बल मेडिसन बनाने के काम आता है।