Move to Jagran APP

स्वास्थ्य को मिलेगी नई दिशा, PGI का सारंगपुर प्रोजेक्ट पकड़ेगा रफ्तार Chandigarh news

पीजीआइ के सारंगपुर प्रोजेक्ट में रफ्तार आने की उम्मीद और मजबूत हुई है।

By Edited By: Published: Fri, 05 Jul 2019 10:19 PM (IST)Updated: Sat, 06 Jul 2019 10:34 AM (IST)
स्वास्थ्य को मिलेगी नई दिशा, PGI का सारंगपुर प्रोजेक्ट पकड़ेगा रफ्तार Chandigarh news
स्वास्थ्य को मिलेगी नई दिशा, PGI का सारंगपुर प्रोजेक्ट पकड़ेगा रफ्तार Chandigarh news

वीणा तिवारी, चंडीगढ़। आम बजट पेश होने के बाद पीजीआइ के सारंगपुर प्रोजेक्ट में रफ्तार आने की उम्मीद और मजबूत हुई है। हालांकि केंद्रीय वित्त मंत्री ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में अलग से कोई घोषणा नहीं की लेकिन यह बजट पेश होने के बाद पिछली घोषणाओं में तेजी आने की आशा जग गई है। पीजीआइ डायरेक्टर प्रो. जगतराम का कहना है कि पीजीआइ के सारंगपुर प्रोजेक्ट के लिए पूर्व में 180 करोड़ देने की जो घोषणा हुई थी, उसके पैसे अब जल्द ही रिलीज हो जाएंगे। वहां काम में तेजी आएगी। सरकार ने उस प्रोजेक्ट में ट्रामा सेंटर, कैंसर केयर और न्यू ओपीडी के लिए पहले ही 50.76 एकड़ जमीन देने को मंजूरी दे दी है। अब बजट रिलीज होने से आगे का काम रफ्तार पकड़ेगा। प्रोजक्ट पूरा होने से काफी मरीजों को राहत मिलेगी।

पीजीआइ पर दिनोंदिन मरीजों का बढ़ता दबाव कम होगा। इलाज की वेटिंग लिस्ट होगी कम पीजीआइ में आने वाले लाखों मरीजों को इलाज के लिए लंबी वे¨टग लिस्ट नहीं मिलेगी। ऐसा पीजीआइ के विस्तारीकरण से ज्यादा मरीजों को कम समय में बेहतर इलाज मिल सकेगा। पिछले दो सालों से तैयार सारंगपुर प्रोजेक्ट से चंडीगढ़ समेत आसपास के क्षेत्रों के लोगों को काफी उम्मीद जगी हैं। पीजीआइ चंडीगढ़ को सारंगपुर में कुल 50.76 एकड़ जमीन पर अलग-अलग सुविधा को लेकर निर्माण शुरू होगा। पीजीआइ में मरीजों का बोझ बढ़ने से कई तरह की समस्याएं सामने आ रही है। मरीजों को एक तो क्वालिटी इलाज नहीं मिल पा रहा है। वहीं, वाहनों की पार्किंग की समस्या भी बढ़ गई है। मरीजों को इलाज के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। इन समस्याओं से मरीजों को बचाने के लिए सारंगपुर में पीजीआइ का विस्तार होना है।

मिलेंगी ये सुविधाएं
सारंगपुर में न्यू ओपीडी, ट्रामा सेंटर शिफ्ट होगा, कैंसर केयर और एलआरसी (लर्निग रिसोर्स सेंटर) बनाया जाएगा। इसके अलावा मल्टी लेवल पार्किग बनेगी। कैंसर मैनेजमेंट को लेकर काम होगा। सारंगपुर में ये सुविधा शुरू हो जाने से सर्जरी के लिए वेटिंग टाइम कम हो जाएगा। साथ ही इमरजेंसी सर्विसेज को भी बेहतर किया जा सकेगा।

पिछले 5 साल में बढ़ी 33 प्रतिशत ओपीडी
साल       मरीजों की संख्या
2012        1854163

loksabha election banner

2013        1936918

2014        2112129

2015        2260301

2016        2418876

2017        2684508

2018        2869150

बीते पांच साल में ट्रामा सेंटर में बढ़े 50 फीसदी मरीज
साल       मरीजों की संख्या
2011     33336
2012     35381
2013     37103
2014     39126
2015     40580
2016     44579
2017     48754
2018     48303

इन राज्यों से आए इतने मरीज
पंजाब- 9.9 लाख
चंडीगढ़- 5.44 लाख
हरियाणा- 5.13 लाख
हिमाचल- 3.22 लाख
उत्तरप्रदेश- 1.12 लाख
जम्मू-कश्मीर- 48 हजार
उत्तराखंड- 30 हजार
अन्य राज्य- 67 हजार
 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.