स्वास्थ्य विभाग ने लाखों की विदेशी सिगरेट की जब्त, नौ के खिलाफ चालान Chandigarh News
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार देर शाम शहर के अलग-अलग हिस्सों में बिक रही विदेशी सिगरेट के खिलाफ छापामारी की गई।
चंडीगढ़, जेेएनएन। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार देर शाम शहर के अलग-अलग हिस्सों में बिक रही विदेशी सिगरेट के खिलाफ छापामारी की गई। कोटपा के स्टेट नोडल ऑफिसर भारत कनौजिया की निगरानी में टीम ने सेक्टर-26 में खुले में अवैध ढंग से बिक रही विदेशी सिगरेट के खिलाफ छापामारी कर नौ लोगों के मौके पर ही चालान किए गए।
इसके अलावा लाखों रुपये की विदेशी सिगरेट जब्त की गई। नोडल ऑफिसर भारत कनौजिया ने बताया कि शहर के अलग-अलग हिस्सों से विदेशी सिगरेट की बिक्री को लेकर शिकायतें आ रही थी। जिसके चल चलते डीएचएस डॉ. जी दीवान के आदेश पर बुधवार को शहर में अवैध ढंग से बिक रही विदेशी सिगरेट के खिलाफ छापामारी कर चालान किए गए।
नोडल आफिसर भारत कनौजिया ने बताया कि यूं तो सिगरेट पीना स्वास्थ्य के लिए पूरी तरह हानिकारक है। लेकिन शौक के आगे मजबूर लोग निकली सिगरेट पीने के आदी होते जा रहे हैं। जोकि पूरी तरह से जानलेवा है। नकली सिगरेट के ब्रांड बिक रहे हैं। इन पर वैधानिक चेतावनी नहीं होती है। इन सिगरेट पर कोई ङ्क्षप्रट रेट भी नहीं होता है।
सिटी ब्यूटीफुल बनी अवैध विदेशी सिगरेट का हब
शहर में विदेशी अवैध सिगरेट का चलन पिछले एक साल से काफी बढ़ गया है। सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ विदेशी नकली सिगरेट का हब बनता जा रहा है। यहां हर रोज लाखों रुपये की अवैध विदेशी सिगरेट बाजारों में खुलेआम बिक रही है। पुलिस और प्रशासन दोनों हाथ धरे बैठे हैं।
बाजार में रोजाना लाखों की नकली सिगरेट की सप्लाई हो रही है। हाल ही में एक बार शिकायत मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 15 लाख की अवैध नकली सिगरेट पकड़ी थी। नियमों के अनुसार सिगरेट पैक पर वैधानिक चेतावनी होनी चाहिए। मार्केट में बिक रहे अवैध सिगरेट पैक पर न वैधानिक चेतावनी होती है और न ही प्रिंट रेट।