विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana: गृहमंत्री अनिल विज ने मांगी 50 से ऊपर केस वाले अपराधियों की सूची, बार-बार कानून तोड़ने वाले निशाने पर

By Anurag AggarwaEdited By: Shoyeb Ahmed
Published: Tue, 21 Nov 2023 10:38 PM (IST)

राज्य के गृह और पुलिस विभाग के अधिकारियों की बैठक में गृह मंत्री अनिल विज के तेवर कभी गरम तो ...और पढ़ें

गृहमंत्री अनिल विज ने मांगी 50 से ऊपर केस वाले अपराधियों की सूची (फाइल फोटो)
गृहमंत्री अनिल विज ने मांगी 50 से ऊपर केस वाले अपराधियों की सूची (फाइल फोटो)

HighLights

  1. गृह मंत्री विज ने मांगी 50 से ऊपर केस वाले अपराधियों की सूची
  2. पुलिस व गृह विभाग की बैठक में कभी गरम तो कभी नरम दिखाई दिए अनिल विज
  3. थाने चौकियों में पुलिस कर्मचारियों के व्यवहार में बदलाव लाने के निर्देश दिए

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। हरियाणा के गृह और पुलिस विभाग के अधिकारियों की बैठक में गृह मंत्री अनिल विज (Home Minister Anil Vij) के तेवर कभी गरम तो कभी नरम दिखाई दिए। थानों में पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के व्यवहार में सुधार लाने के निर्देश देते हुए अनिल विज ने बार-बार कानून तोड़ने वाले अपराधियों की सूची तलब की है।

इसके साथ ही उन्होंने ऐसे सभी अपराधियों की जानकारी मांगी है, जिनमें अपराधी के ऊपर 50 या इससे ऊपर केस दर्ज हैं। ऐसे अपराधियों पर विशेष नजर रखने को कहा गया है।

पुलिस कल्याण के कई प्रस्तावों को मिली मंजूरी

चंडीगढ़ स्थित अपने कार्यालय में गृह सचिव टीवीएसएन प्रसाद और पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर की मौजूदगी में हुई बैठक में गृह मंत्री अनिल विज ने पुलिस कल्याण के कई प्रस्तावों को भी मंजूरी प्रदान की। करनाल में 100 सीसीटीवी कैमरों को आपरेट करने के लिए एक सेंटर कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा।

उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक शिकायत का निपटारा तीन माह के भीतर हो जाना चाहिए। लेकिन सिर्फ निपटाने के लिए शिकायत को न निपटाया जाए उसे समाधान तक पहुंचाया जाए।

पुलिस-पब्लिक में समन्वय समितियों की बैठकें आयोजित करने के निर्देश

उन्होंने हर माह के दूसरे मंगलवार को पुलिस विभाग व उसकी शाखाओं के प्राधिकारी अधिकारियों की नियमित बैठकें होने तथा हर माह के अंतिम बुधवार को जिलों में पुलिस-पब्लिक समन्वय समितियों की बैठकें आयोजित करने के निर्देश दिए।

विज ने कहा कि जो अपराधी बार-बार अपराध करते हैं, उन पर निगाह रखते हुए उनके विरुद्ध सख्ती अपनाई जाएं। प्रत्येक महीने के पहले सप्ताह में नारकोटिक्स की नशा मुक्ति को लेकर बैठक का आयोजन किया जाएगा।

ये भी पढे़ं- Telegram पर आया लिंक... ज्वॉइन किया चैनल, टास्क किए पूरे; हुई नौ लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी

प्रदेश की सभी जर्जर चौकियां व थानों को मिलेगा नया व आधुनिक रूप

गृह मंत्री के पुलिस अधिकारियों से कहा कि प्रदेश की सभी जर्जर चौकियों व थानों को चिन्हित कर उन्हें नया व आधुनिक रूप प्रदान किया जाना चाहिए। इसके लिए उन्होंने अध्ययन कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।

अनिल विज बैठक में यातायात के नियमों का सख्ती से अनुपालन कराने को लेकर भी गंभीर दिखे। नशे को समाप्त करने के लिए उन्होंने प्रदेश के विभिन्न एंट्री प्वाइंट पर चेकिंग करने को कहा है। अब तक 4473 व्यक्तियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।

इतने रुपये की संपत्तियां की गईं अटैच

44 करोड 99 लाख 71 हजार 312 रुपये की 81 संपत्तियों को अटैच किया गया है, जो कि नशा तस्करों की है। वर्ष 2023 में 12 करोड 41 लाख 30 हजार 950 रुपये की 14 नशा तस्करों की 108 संप​त्तियों को जब्त किया गया है।

विज ने कहा कि नशा मुक्ति केंद्रों की नियमित जांच होनी चाहिए। पुलिस कर्मियों के लिए बनेंगे नए आवास, थानों में कुक और चपरासी मिलेंगे गृह मंत्री अनिल विज ने पुलिस विभाग में कर्मियों की कार्यक्षमता को बढाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों हेतु नए आवास बनाए जाएं तथा पुलिस थानों में कुक व किचन की सुविधा भी होनी चाहिए। हर थाने व हर चौकी में एक कुक और एक चपरासी देने के निर्देश विज ने दिए। बैठक में एडीजीपी ममता सिंह, एडीजीपी ओपी सिंह, एडीजीपी एएस चावला, एडीजीपी कला रामचंद्रन, आइजी संजय कुमार, आइजी अमिताभ ढिल्लो, डीआइजी सिमरदीप सिंह, गृह विभाग के विशेष सचिव महावीर कौशिक शामिल हुए।

ये भी पढ़ें- शर्मनाक! फतेहाबाद में युवक को बनाया बंधक, अर्धनग्न कर पीटा... चप्पल भी चटवाई; मामले की जांच जारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।