Move to Jagran APP

एयरपोर्ट के बाद अब चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन का भी बदलेगा नाम; हरियाणा CM मनोहर लाल ने रेल मंत्रालय को लिखा पत्र

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन का नाम बदलने की मांग उठी है। रेलवे स्टेशन का नाम चंडीगढ़ न होकर चंडीगढ़-पंचकूला रेलवे स्टेशन रखने की मांग हरियाणा ने की है। ऐसे में अब एयरपोर्ट के बाद रेलवे स्टेशन का नाम भी बदला जा सकता है।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Sat, 26 Nov 2022 09:37 AM (IST)Updated: Sat, 26 Nov 2022 09:37 AM (IST)
एयरपोर्ट के बाद अब चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन का भी बदलेगा नाम; हरियाणा CM मनोहर लाल ने रेल मंत्रालय को लिखा पत्र
हरियाणा ने चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के नाम को बदलने की मांग उठाई है।

आनलाइन डेस्क, चंडीगढ़। सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश होने के साथ दो राज्यों की राजधानी भी है। पंजाब और हरियाणा दोनों की राजधानी चंडीगढ़ है। ऐसे में दोनों राज्यों का इस शहर में बराबर हक है। दोनों राज्यों की सीमाएं चंडीगढ़ के साथ लगती है। पंजाब का मोहाली और हरियाणा का पंचकूला शहर चंडीगढ़ को कनेक्ट करता है। ऐसे में दोनों राज्य चंडीगढ़ पर अपना हक जताते हैं।  

loksabha election banner

हाल ही में चंडीगढ़ प्रशासन की तरफ से हरियाणा को नए विधानसभा भवन के लिए जमीन देने का मामला गरमाया हुआ है। वहीं पंजाब भी चंडीगढ़ से नए विधानसभा भवन के लिए जमीन की मांग कर रहा है। इससे पहले चंडीगढ़ एयरपोर्ट के नाम पर कई सालों तक मामला गर्माता रहा। क्योंकि दोनों राज्यों में एयरपोर्ट के नाम को लेकर खूब खींचतान चली, जिसके बाद दोनों प्रदेशों में सहमति के बाद बीते महीने अक्टूबर में चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट रखा गया।

वहीं अब चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन का नाम बदलने की मांग उठी है। रेलवे स्टेशन का नाम चंडीगढ़ न होकर चंडीगढ़-पंचकूला रेलवे स्टेशन रखने की मांग हरियाणा ने की है। ऐसे में अब एयरपोर्ट के बाद रेलवे स्टेशन का नाम भी बदला जा सकता है। हालांकि इसमें कुछ प्रक्रिया है जो हरियाणा की तरफ से शुरू की जा चुकी है।

शुक्रवार को उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल ने चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन का दौरा किया था। इस दौरान हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने चंडीगढ रेलवे स्टेशन पर आशुतोष गंगल से मुलाकात कर चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन का नाम चंडीगढ़-पंचकूला रेलवे स्टेशन रखने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि इस रेलवे स्टेशन का नाम चंडीगढ़-पंचकूला रेलवे स्टेशन होने से पंचकूला के यात्रियों को लाभ मिलेगा। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन का नाम चंडीगढ़-पंचकूला रेलवे स्टेशन रखा जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि रेलवे स्टेशन पर पंहुचने पर पंचकूला जाने वाले यात्री असमंजस में रहते हैं कि उन्हें पंचकूला के लिए कहां से जाना है। इसी दुविधा में कुछ यात्री कालका रेलवे स्टेशन तक पंहुच जाते हैं। इस संबंध में उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भी बातचीत की थी, जिसमें उन्होंने कहा था कि इस संबंध में राज्य सरकार से एक प्रस्ताव तैयार कर भिजवाया जाए। इसके बाद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन का नाम चंडीगढ़-पंचकूला रेलवे स्टेशन रखने के लिए रेल मंत्रालय को पत्र लिखा हैं। आशुतोष गंगल ने कहा कि पंचकूला की तरफ भी सुविधाएं दी जाएंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.