विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरियाणा में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 8 IAS और HCS अधिकारियों के तबादले, आयुष्मान भारत को मिला नया संयुक्त CEO

Published: Tue, 22 Sep 2026 03:09 PM (IST)

हरियाणा सरकार ने 8 अधिकारियों, जिनमें पांच IAS और तीन HCS शामिल हैं, के तत्काल प्रभाव से तबादले किए हैं। ...और पढ़ें

यश गर्ग को हरट्रॉन तो मणि राम शर्मा को पावर कॉर्पोरेशन का प्रभार मिला।

यश गर्ग को हरट्रॉन तो मणि राम शर्मा को पावर कॉर्पोरेशन का प्रभार मिला।

HighLights

  1. हरियाणा सरकार ने 8 IAS और HCS अधिकारियों का तबादला किया

  2. यश गर्ग को HARTRON के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार मिला

  3. आयुष्मान भारत, हरियाणा को नया संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी मिला

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने मंगलवार को आठ IAS और HCS अधिकारियों की पोस्टिंग एवं ट्रांसफर के आदेश जारी किए हैं। इनमें पांच IAS और तीन HCS अधिकारी शामिल हैं। आदेश के अनुसार सभी अधिकारियों की नई तैनाती तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

यश गर्ग को HARTRON का अतिरिक्त प्रभार

2009 बैच के IAS अधिकारी यश गर्ग, जो उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के महानिदेशक, हरियाणा सरकार में सचिव तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के महानिदेशक हैं, को HARTRON के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

इस आदेश के साथ राजनारायण कौशिक को HARTRON के एमडी पद के कार्यभार से मुक्त किया गया है।

2009 बैच के IAS अधिकारी मणि राम शर्मा, जो राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव और मुख्य बंदोबस्त आयुक्त हैं, को हरियाणा पावर जेनरेशन कॉरपोरेशन लिमिटेड का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। यह जिम्मेदारी वह अपने वर्तमान कार्यभार के साथ संभालेंगे।

राजनारायण कौशिक को हरियाणा राज्य भंडारण निगम लिमिटेड के एमडी पद के साथ सचिवालय स्थापना विभाग के सचिव का कार्यभार दिया गया है। वहीं डॉ. मुनीष नागपाल को स्वास्थ्य विभाग का विशेष सचिव नियुक्त किया गया है।

2023 बैच के IAS अधिकारी अनिरुद्ध यादव को उनके मौजूदा दायित्वों के साथ अर्बन चैलेंज फंड योजना का मिशन डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। यह पद नया सृजित किया गया है।

तीन HCS अधिकारियों की भी नई तैनाती

2016 बैच के HCS अधिकारी कंवर सिंह को शहरी स्थानीय निकाय विभाग से हटाकर फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन, हरियाणा में संयुक्त निदेशक (प्रशासन) तथा आयुष्मान भारत, हरियाणा स्वास्थ्य संरक्षण प्राधिकरण में संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

नसीब कुमार को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ हरियाणा विमुक्त घुमंतु जाति विकास बोर्ड का सदस्य सचिव बनाया गया है। वहीं मयंक वर्मा को संयुक्त निदेशक (प्रशासन), शहरी स्थानीय निकाय विभाग नियुक्त किया गया है।

सरकार ने हरियाणा राज्य भंडारण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक पद को IAS (Pay) Rules, 2016 के तहत IAS के सुपर टाइम स्केल के समकक्ष स्टेटस और जिम्मेदारियों वाला पद भी घोषित किया है। आदेश 22 सितंबर 2026 को जारी हुआ।

यह भी पढ़ें- हरियाणा के इस गांव में लव मैरिज पर लगा प्रतिबंध: पंचायत का फैसला, प्रेम विवाह करने वालों का होगा बहिष्कार