विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'कांग्रेस के संपर्क में AAP के कई नेता', पंजाब से सांसद गुरजीत औजला का बड़ा दावा

Published: Mon, 02 Nov 2026 02:16 PM (IST)

पंजाब कांग्रेस भवन में हुई बैठक के बाद सांसद गुरजीत सिंह ओझला ने दावा किया है कि 'आप' के कई असंतुष्ट विधायक और नेता कांग्रेस के संपर्क में हैं।

सांसद गुरजीत औजला।

सांसद गुरजीत औजला।

HighLights

  1. कांग्रेस 2027 पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी।

  2. AAP के असंतुष्ट नेता कांग्रेस के संपर्क में होने का दावा।

  3. राहुल गांधी की संगरूर 'इंसाफ रैली' की तैयारियां जारी।

डॉ सुमित सिंह श्योराण, चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को चंडीगढ़ स्थित पंजाब कांग्रेस भवन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह की अध्यक्षता में सांसद गुरजीत सिंह औजला और डॉ. राजकुमार वेरका के साथ बैठक हुई। इसमें चार नवंबर को संगरूर में होने वाली राहुल गांधी की इंसाफ रैली की तैयारियों और चुनावी रणनीति पर चर्चा की गई।

बैठक के बाद प्रैस से बातचीत में नेताओं ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी के कई असंतुष्ट विधायक और नेता कांग्रेस के संपर्क में हैं और आने वाले दिनों में पार्टी में नई ज्वाइनिंग हो सकती है। अमृतसर से सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा- 

अभी तो आम आदमी पार्टी से नेताओं का टूटना शुरू हुआ है। आने वाले दिनों में कई और असंतुष्ट नेता पार्टी छोड़ सकते हैं। कुछ आप नेताओं ने कांग्रेस से संपर्क किया है और जल्द ही ज्वाइनिंग भी देखने को मिलेगी। आप ने पंजाब के लोगों को बड़े-बड़े सपने दिखाकर सत्ता हासिल की थी, लेकिन अब लोग सरकार की हकीकत समझ चुके हैं।

परविंदर झोटा मामले में उठाए सवाल

अमृतसर सांसद गुरजीत सिंह ने पंजाब में कानून-व्यवस्था और नशे के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि परविंदर सिंह झोटा मामले में 20 दिन बीतने के बावजूद सरकार कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पाई है। इससे सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठते हैं। कांग्रेस नेताओं पर ईडी की कार्रवाई को लेकर उन्होंने कहा कि चुनाव के समय ऐसी कार्रवाई के जरिये भाजपा दहशत का माहौल बनाना चाहती है।

कांग्रेस विधानसभा चुनावों में देगी जवाब

डॉ. राजकुमार वेरका ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार ने पंजाब के लोगों के साथ धोखा किया है। विधायकों का पार्टी छोड़ना वहां के अंदरूनी हालात को दर्शाता है। इसका जवाब जनता आगामी विधानसभा चुनाव में देगी। डॉ राजकुमार ने स्पष्ट किया कि केवल ऐसे ही नेताओं को कांग्रेस स्वीकार करेगी जो पार्टी की विचारधारा से मेल खाते हैं।

वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह ने कहा कि संगरूर रैली की तैयारियां पूरी की जा रही हैं। सभी नेताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। राहुल गांधी इस रैली में पंजाब से जुड़े प्रमुख मुद्दे उठाएंगे। यह रैली प्रदेश की राजनीति को नई दिशा देने के साथ कांग्रेस के चुनाव अभियान का महत्वपूर्ण पड़ाव होगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।