विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab News: 'खतरे में है लोकतंत्र, देश में चल रही नफरत की आंधी'; इंडी गठबंधन महारैली में केंद्र पर भड़के CM मान

Published: Sun, 31 Mar 2024 12:39 PM (IST)Updated: Sun, 31 Mar 2024 03:36 PM (IST)

Punjab News दिल्‍ली के रामलीला मैदान में आज इंडी गठबंधन की महारैली आयोजित है। इसमें 26 दलों के नेता शामिल ...और पढ़ें

आप सुप्रीमो की पत्‍नी के साथ पहुंचे CM मान
आप सुप्रीमो की पत्‍नी के साथ पहुंचे CM मान

डिजिटल डेस्‍क, चंडीगढ़। आम आदमी पार्टी के आह्वान पर आज इंडी गठबंधन (Indi Alliance Rally) की दिल्‍ली के रामलीला मैदान में महारैली आयोजित की गई है। इसमें 26 दलों के नेता शामिल हुए।

पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान भी इस रैली में शामिल होने के लिए दिल्‍ली पहुंचे। सीएम मान आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ महारैली में शामिल हुए।

केंद्र पर जमकर बरसे भगवंत मान

पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान ने इंडी गठबंधन मेगा रैली में शामिल होकर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। उन्‍होंने कहा कि बीजेपी को लगता है कि ये देश उनका है, लेकिन वो भूल गए हैं कि ये देश 140 करोड़ लोगों का है। उन्‍होंने निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र खतरे में है।

पूरा देश है सीएम केजरीवाल के साथ: मान

सीएम मान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के खाते फ्रीज कर दिए गए, आप के नेताओं को फ्रीज कर दिया गया। क्‍या ये जायज है। बीजेपी वाले देश को खतरे में लेकर जा रहे हैं। देश में नफरत की आंधी चल रही है। मान ने आगे कहा कि केजरीवाल को तो गिरफ्तार कर लोगे, लेकिन उनकी सोच को कैसे गिरफ्तार करोगे। मान ने कहा क‍ि आज पूरा देश केजरीवाल और उनके परिवार के साथ खड़ा है। 

सुरक्षा के कड़ी व्‍यवस्‍था 

वहीं इंडी गठबंधन की इस महारैली पर भाजपा ने निशाना साधा है। भाजपा नेताओं ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि ये सब लोकतंत्र नहीं बचा रहे बल्कि अपने-अपने भ्रष्‍टाचार छुपा रहे हैं। रैली को लेकर दिल्‍ली में कड़ी सुरक्षा व्‍यवस्‍था की गई है। जगह-जगह दिल्‍ली पुलिस ने पहरा दिया हुआ है। 

केजरीवाल की गिरफ्तारी के तुरंत बाद रैली आयोजित

वहीं विपक्षी दलों के नेता भी रैली में शामिल होने के लिए रामलीला मैदान में एकत्र हुए। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद इस रैली को आयोजित किया गया।   

यह भी पढ़ें: केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ दिल्ली में विपक्ष की महारैली, CM केजरीवाल की पत्नी आज से शुरू कर सकती हैं राजनीतिक पारी