Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • politics
  • national
LIVE BLOG

INDI Alliance Rally: 'अंपायर पर दबाव बना रहे, हमारे दो खिलाड़ी...' महारैली में राहुल गांधी ने IPL का किया जिक्र

INDIA Alliance Meet: दिल्ली के रामलीला मैदान में आज विपक्षी गुट एक बड़ा शक्ति प्रदर्शन कर रहा है। कांग्रेस ने कहा कि ‘लोकतंत्र बचाओ रैली’ का उद्देश्य किसी व्यक्ति की रक्षा करना नहीं, बल्कि संविधान और लोकतंत्र को बचाना है। इस महारैली में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी मौजूद रहेंगे. इनके अलावा झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन, अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, शिवसेना प्रमुख (UBT) उद्धव ठाकरे, सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, टीएमसी नेता डेरेक ओ ब्रेयन, लेफ्ट नेता सीताराम येचुरी, एनसीपी (पवार) शरद पवार सहित कई दिग्गज नेता मौजूद हुए।

By Piyush Kumar Sun, 31 Mar 2024 04:29 PM (GMT+05:30)
News Article Hero Image

इस रैली में 26 दलों के नेता शामिल हुए। पंजाब के सीएम भगवंत मान, अखिलेश यादव, राहुल गांधी समेत कई विपक्षी नेता शामिल हुए।  

31 Mar 20244:28:34 PM
INDI Alliance Rally: एक लुटेरा दूसरे लुटेरे का समर्थन कर रहा: प्रल्हाद जोशी

 विपक्षी गठबंधन महारैली का जिक्र करते हुए भाजपा नेता केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा,"कांग्रेस उन लोगों का समर्थन कर रही है, जिन्होंने देश को लूटा है क्योंकि कांग्रेस ने भी अपने पूरे कार्यकाल में लूट की है। पंडित नेहरू के दिनों से जीप घोटाला बोफोर्स घोटाला, कोयला घोटाला, कॉमनवेल्थ घोटाला और 2जी घोटाला। ये सब तब हुआ जब कांग्रेस सत्ता में थी। आज, एक लुटेरा दूसरे लुटेरे का समर्थन कर रहा है।"

#WATCH | Hubballi, Karnataka: On the INDIA alliance rally in Ramlila Maidan, Delhi, Union Minister Pralhad Joshi says, "Congress is supporting those who have looted the country as Congress has also looted throughout their tenure. From the days of Pandit Nehru, the Jeep scam to… pic.twitter.com/CYZWEsDRpX

— ANI (@ANI) March 31, 2024
31 Mar 20243:25:53 PM
कांग्रेस के खाते में जो पैसे थे वो पहले ही चोरी हो गए: खरगे

रैली को संबोधन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि इतने सारे नेता एक मंच पर इस देश को बचाने के लिए, देश की एकता, लोकतंत्र को बचाने और संविधान को बचाने के लिए एक मंच पर आए हैं। खरगे ने कहा कि मोदी जी तानाशाही विचारधारा वाले हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि जब पीएम मोदी से उनकी मुलकात हुई तो उन्होंने उनसे कहा कि देश में निष्पक्ष चुनाव नहीं हो रहा है और कांग्रेस के खाते में जो पैसे थे वो पहले ही चोरी हो गए हैं। उन्होंने ने बताया कि 3,567 करोड़ रुपये की पेनल्टी हमपर लगाई गई है।

31 Mar 20243:04:00 PM
INDIA Alliance Meet: मोदी सरकार मैच फिक्सिंग कर रही है: राहुल गांधी

रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा,"अगर बीजेपी इन चुनावों में जीतती है और संविधान बदल देती है, तो देश में आग लग जाएगी। इसे याद रखें।" उन्होंने आगे कहा कि इस समय आईपीएल का सीजन है। क्रिकेट में मैच फिक्सिंग शब्द होता है। इसमें अंपायर पर दबाव बनाकर मैच जीता जाता है। नरेंद्र मोदी जी इस चुनाव में मैच फिक्सिंग करने की कोशिश कर रहे हैं। उनका 400 पार का नारा, बिना ईवीएम, बिना मिलान फिक्सिंग के 180 पार नहीं जा रहा है।

31 Mar 20242:09:53 PM
जब तक जिंदगी है हम इस गठबंधन को नहीं छोड़ेंग: फारुख अब्दुल्ला

महागठबंधन की रैली में नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारुख अब्दुल्ला ने कहा," लोकतंत्र को बचाएं। इंसान को इंसान से लड़ाया जा रहा है। हिंदु अलग-मुसलमान अलग। इस हुकुमत को हराने के लिए बटन दबाइएगा।इंडिया गठबंधन को हम सबको मजबूत करना है। जब तक जिंदगी है हम इस गठबंधन को नहीं छोड़ेंग। हम सभी इंडिया गंठबंधन के साथ हैं और रहेंगे। मुझे बहुच खुशी है कि महबूबा जी यहां तक तसरीफ लाईं।"

31 Mar 20241:38:59 PM
मैं महिला आदिवासी का प्रतिनिधत्व कर रही हूं: कल्पना सोरेन

हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरने ने महारैली में कहा कि हमारा संघर्षों का इतिहास रहा है। आदिवासी, आधी आबादी का आवाज है। तानाशागी की ताकतें बढ़ रही हैं। हम सभी लोगों को भगवान राम के आदर्शो पर चलना है। उन्होंने कहा मैं महिला आदिवासी का प्रतिनिधत्व कर रही हूं। झारखंड झुकेगा नहीं, INDIA रुकेगा नहीं।

31 Mar 20241:26:58 PM
वह पुछले जन्म में भी स्वतंत्रता सेनानी: सुनीता केजरीवाल

सुनीता केजरीवाल ने अपने पति का संदेश सुनाते हुए कहा, केजरीवाल की देशभक्ति देखकर उन्हें लगता है कि वह पुछले जन्म में भी स्वतंत्रता सेनानी थे।

31 Mar 20241:16:49 PM
आपके केजरीवाल शेर हैं: सुनीता केजरीवाल

महारैली में सुनीता केजरीवाल ने कहा,"केजरीवाल देश के लिए लड़ रहे हैं। वहीं, उन्होंने आगे कहा कि लोकसभा में हमारी जीत हुई तो हम किसानों को एमएसपी की गारंटी देंग। आपके केजरीवाल शेर हैं। हम मिलकर नया भारत बनाएंगे। पूरे देश में गरीबों की बिजली फ्री करेंगे। हर गांव में मोहल्ला क्लीनिक बनाएंगे। देश के हर नागरिक को स्वास्थ्य की सुविधा मिलेगी। केजरीवाल लोगों के दिल में बसते हैं। दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलवाएंगे।

31 Mar 20241:01:56 PM
हम यहां लोकतंत्र की रक्षा के लिए हैं: उद्धव ठाकरे

रामलीला मैदान में महारैली से महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि अब उनका (बीजेपी का) सपना 400 (सीटें) पार करने का है। अब समय आ गया है कि एक पार्टी और एक व्यक्ति की सरकार को जाना होगा।

उन्होंने आगे कहा कि हम यहां चुनाव प्रचार के लिए नहीं हैं, हम यहां लोकतंत्र की रक्षा के लिए हैं। भाजपा ने उन लोगों को धोया, जिन पर उन्होंने कभी भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था। उन्होंने उन्हें वॉशिंग मशीन में धोया और साफ कर दिया। भ्रष्टाचारियों से भरी पार्टी कैसे सरकार चला सकती है? भाजपा इस रैली को ठगों की रैली कह रही है।

31 Mar 202412:33:02 PM
राहुल गांधी समेत कई कांग्रेस नेता पहुंचे रामलीला मैदान

 कांग्रेस नेता राहुल गांधी रामलीला मैदान पहुंचे। 

#WATCH | Delhi: Congress leader Rahul Gandhi arrives at the Ramlila Maidan for the INDIA alliance rally pic.twitter.com/1vkYRs5PmJ

— ANI (@ANI) March 31, 2024
31 Mar 202412:29:30 PM
शरद रेड्डी ने बीजेपी को 60 करोड़ रुपए का चंदा दिया: प्रियंका कक्कड़

आप नेता प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी एक ऐसे बयान पर हुई है, जिसके आधार पर एक चोर भी गिरफ्तार ना किया जाए। यह बयान भी शरद रेड्डी ने दिया, जिसने अपनी गिरफ्तारी के बाद BJP को 60 करोड़ रुपए का चंदा दिया।

31 Mar 202412:09:49 PM
शरद रेड्डी ने बीजेपी को 60 करोड़ रुपए चंदा दिया: प्रियंका कक्कड़

 प्रियंका कक्कड़ ने सीएम केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर कहा,"अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी एक ऐसे बयान पर हुई है, जिसके आधार पर एक चोर भी गिरफ्तार ना किया जाए। यह बयान भी शरद रेड्डी ने दिया, जिसने अपनी गिरफ्तारी के बाद BJP को 60 करोड़ रुपए का चंदा दिया।"

31 Mar 202412:04:41 PM
INDIA Alliance Meet: सभी भ्रष्टाचारी एक साथ आ रहे हैं: भाजपा

विपक्ष की महारैली से पहले भाजपा लगातार विपक्षी नेताओं पर निशाना साध रही है। बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहाअगर कोर्ट आपको राहत नहीं दे रहा है, तो क्या इसका मतलब यह है कि कोर्ट आपके खिलाफ है? यह लोकतंत्र बचाना नहीं है। वे अपने-अपने भ्रष्टाचार बचाने की कोशिश कर रहे हैं। इसलिए सभी भ्रष्टाचारी एक साथ आ रहे हैं और भ्रष्टाचार के खिलाफ हो रही जांच के खिलाफ नारे लगा रहे हैं।

31 Mar 202412:01:11 PM
पूरा देश लोकतंत्र के पक्ष में खड़ा है: सुप्रिया श्रीनेत

रामलीला मैदान में आईएनडी ब्लॉक की रैली पर कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा,"लोकतंत्र पर हमला हो रहा है। पूरा देश लोकतंत्र के पक्ष में खड़ा है और हम यहां यही संदेश देने आए हैं।"

#WATCH | Delhi: On the INDIA blocs rally at Ramlila Maidan, Congress leader Supriya Shrinate says, "The democracy is being attacked. The whole country is standing in the favour of democracy. And we have come here to give the same message..." pic.twitter.com/WfgEQ8uRtK

— ANI (@ANI) March 31, 2024
31 Mar 202411:58:35 AM
राजनीतिक पारी की शुरुआत कर सकती हैं सुनीता केजरीवाल

इस महारैली से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी पत्नी सुनीता केजरीवाल अपनी राजनीतिक पारी आज शुरू कर सकती हैं। 2011 में आयोजित हुए अन्ना आंदोलन से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी इसी मैदान से अपनी पहचान बनाई थी।

31 Mar 202411:17:05 AM
INDIA Alliance Meet: रामलीला मैदान में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई

लोकसभा चुनाव को लेकर आज आइएनडीआइए गठबंधन की रामलीला मैदान में रैली है। विपक्षी दलों के गठबंधन आइएनडीआइए की तरफ से आयोजित इस रैली में विपक्ष के कई बड़े नेता शामिल होंगे। इसे लेकर रामलीला मैदान में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

ट्रैफिक पुलिस ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, बाराखंभा रोड से गुरुनानक चौक तक रणजीत सिंह फ्लाईओवर, मिंटो रोड से गोलचक्कर कमला मार्केट तक विवेकानंद मार्ग, हमदर्द चौक, दिल्ली गेट से गुरुनानक चौक तक जेएलएन मार्ग पर यातायात की आवाजाही को नियंत्रित किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर प्रतिबंधित भी किया जा सकता है।

31 Mar 202410:47:45 AM
केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल विपक्षी दलों के खिलाफ किया जा रहा: सीपीआई

आईएनडी गठबंधन की आज होने वाली रैली पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के महासचिव डी. राजा ने कहा, आज की रैली बहुत महत्वपूर्ण है। ये दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के तुरंत बाद हो रहा है। इससे पहले झारखंड के सीएम को मजबूरन कदम उठाना पड़ा था नीचे। उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। अब मौजूदा सीएम को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने आगे कहा कि सभी केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल विपक्षी दलों के खिलाफ किया जा रहा है। यह रैली पूरे देश में एक बड़ा संदेश देने जा रही है कि भारत, संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए, वर्तमान भाजपा शासन को सत्ता से बाहर करना होगा।

#WATCH | On the INDIA bloc rally today, General Secretary of Communist Party of India (CPI) D. Raja says, "Todays rally is very important. This is happening immediately after the arrest of Delhi CM Arvind Kejriwal. Earlier, Jharkhand CM was forced to step down. He was arrested.… pic.twitter.com/aNC5t3Lzkk

— ANI (@ANI) March 31, 2024
31 Mar 202410:42:02 AM
INDIA Alliance Meet: वे परिवार का मतलब नहीं समझते: उद्धव ठाकरे

आईएनडी ब्लॉक की महारैली से पहले बीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा, "वे परिवार का मतलब नहीं समझते हैं। आपको अपने परिवार की जिम्मेदारी लेनी होगी। अब उनके पास कोई अन्य एजेंडा नहीं है।

उन्होंने आगे कहा कि जब से चुनावी बॉन्ड का मुद्दा सामने आया है, लोगों को भाजपा यानी भ्रष्ट जनता पार्टी का असली चेहरा पता चल गया है। यह पार्टी भ्रष्ट लोगों की है। सभी भ्रष्ट लोग अब बीजेपी में शामिल हो रहे हैं। तो यह भ्रष्टाचार जनता पार्टी बन गई है.

#WATCH | Delhi: On BJPs press conference ahead of INDIA blocs Maha Rally, former Maharashtra CM and Shiv Sena (UBT) chief Uddhav Thackeray says, "They do not understand the meaning of family. You have to take responsibility for your family. Now, they have no other agenda.… pic.twitter.com/jZ7GtFMiaX

— ANI (@ANI) March 31, 2024
31 Mar 202410:21:52 AM
INDIA Alliance Meet: महारैली से पहले विपक्षी दलों पर बरसी बीजेपी

विपक्ष की महारैली से पहले भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आज भारत की राजनीति का बहुत विचित्र और विस्मयकारी दृश्य दिखने जा रहा है, क्योंकि वो लोग जो भ्रष्टाचार के विरुद्ध जिन पार्टियों को चोर और बेईमान की संज्ञा देकर सत्ता में आए थे, आज उन्हीं के हमराज होते चले जा रहे हैं।"

उन्होंने आगे कहा कि भारत की राजनीति में पहली बार उस राज्य में रैली हो रही है, जहां का मुख्यमंत्री हिरासत से सरकार चला रहा है।

31 Mar 20249:49:13 AM
लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई: जयराम रमेश

कांग्रेस के अनुसार, आइएनडीआइए में शामिल तमाम दल एक मजबूत संदेश देंगे कि रोजगार, अर्थव्यवस्था और महंगाई के मोर्चे पर नाकाम रही भाजपा सरकार का समय समाप्त हो गया है। देश के लोग उनसे छुटकारा पाना चाहते हैं।

मुंबई के शिवाजी पार्क में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के मौके पर 17 मार्च को हुई रैली के बाद आइएनडीआइए गठबंधन की यह दूसरी संयुक्त रैली है। कांग्रेस के संचार महासचिव जयराम रमेश ने दिल्ली के प्रभारी महासचिव दीपक बाबरिया और दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली के साथ शनिवार को संयुक्त प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि रैली में विपक्षी गठबंधन के सभी 28 घटक दल भाग लेंगे। जयराम ने कहा कि यह लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई है।

31 Mar 20249:13:10 AM
INDIA Delhi Meeting: रैली में ये दिग्गज नेता होंगे शामिल

 विपक्षी गठबंधन आइएनडीआइए की अगुआई कर रही कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि दिल्ली के रामलीला मैदान में रविवार को हो रही विपक्ष की संयुक्त मेगा रैली देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए है न कि किसी व्यक्ति विशेष को बचाने की।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, शरद पवार, अखिलेश यादव, उद्धव ठाकरे से लेकर तेजस्वी यादव जैसे शीर्ष विपक्षी नेताओं के साथ तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और झारखंड के सीएम चंपई सोरेन रैली में मोदी सरकार को सत्ता से बाहर करने का बिगुल फूकेंगे।

31 Mar 20248:47:18 AM
INDIA Alliance Meet: रैली में कई मुद्दों को उठाएगी विपक्ष

इस रैली में विपक्षी दल कुछ मुद्दों को उठाने वाली है, जिसमें एक सरकारी जांच एजेंसी का दुरुपयोग, इलेक्टोरल बॉन्ड, विपक्षी नेताओं की गिरफ्तारी जैसी शामिल हेंगे। बता दे कि सीएम केजरीवाल से पहले हेमंत सोरेन जेल जा चुके हैं।

31 Mar 20248:43:06 AM
INDIA Alliance Meet: कल्पना सोरेन से मिलीं सुनीता केरजरीवाल

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने शनिवार को सुनीता केजरीवाल से मुलाकात की। मुलाकात करीब 15-20 मिनट तक चली। बैठक के बाद कल्पना ने संवाददाताओं से कहा, "मैं यहां सुनीता जी का दुख-दर्द बांटने आई हूं। उन्होंने अपनी व्यथा सुनाई। हम दोनों ने संकल्प लिया है कि इस लड़ाई को बहुत दूर तक ले जाना है। पूरा झारखंड अरविंद केजरीवाल के साथ खड़ा है। "

31 Mar 20248:37:40 AM
INDIA Alliance Meet: बैठक की तैयारी हो चुकी है पूरी

रामलीला मैदान में जनता के लिए 20 हजार से अधिक कुर्सियां लगाई गई हैं। पीने के पानी के साथ साथ पंखे और कूलर लगाए गए हैं। धूप को देखते हुए सभी कुर्सियों के ऊपर टेंट लगा दिया गया है। महारैली की व्यवस्था के लिए 500 सक्रिय कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us