विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab News: पंजाब में बदला सरकारी ऑफिस का समय, 2 मई से अब ये होगी नई टाइमिंग; सीएम भगवंत मान ने किया ऐलान

By Swati SinghEdited By: Swati Singh
Published: Sat, 08 Apr 2023 04:57 PM (IST)

Punjab News सीएम मान ने एक वीडियो संदेश में कहा कि पंजाब सरकार ने फैसला किया है कि 2 मई से सभी सरकारी कार्यालय सुबह 7.30 बजे खुलेंगे और दोपहर 2 बजे बंद होंगे। अब सभी कर्मचारियों को इस नए समय के अनुसार दफ्तर आना होगा।

पंजाब में बदला सरकारी ऑफिस का समय, 2 मई से अब ये होगी नई टाइमिं
पंजाब में बदला सरकारी ऑफिस का समय, 2 मई से अब ये होगी नई टाइमिं

चंडीगढ़, पीटीआई। मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने शनिवार को बड़ा फैसला लिया है। पंजाब सरकार ने सरकारी दफ्तरों के समय में बदलाव किया है। अब पंजाब में सुबह 7.30 बजे से ही सभी सरकारी दफ्तर खुलेंगे। राज्य में 2 मई से यह नियम लागू हो जाएगा। शनिवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक वीडियो साझा करके इस बात की जानकारी दी।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार ने अगले महीने से दफ्तरों का समय सुबह साढ़े सात बजे से दोपहर दो बजे तक बदलने का फैसला किया है। वर्तमान में, राज्य सरकार के विभागों के कार्यालय का समय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक है। आज सीएम मान ने ऐलान किया कि अब सभी सरकारी दफ्तरों का समय बदल जाएगा।

सीएम मान ने किया ऐलान

सीएम मान ने एक वीडियो संदेश में कहा कि पंजाब सरकार ने फैसला किया है कि 2 मई से सभी सरकारी कार्यालय सुबह 7.30 बजे खुलेंगे और दोपहर 2 बजे बंद होंगे। अब सभी कर्मचारियों को इस नए समय के अनुसार दफ्तर आना होगा।

उन्होंने कहा कि कार्यालय का नया समय 15 जुलाई तक लागू रहेगा। सीएम भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार के कर्मचारियों समेत कई लोगों से चर्चा के बाद यह फैसला किया गया है। सभी की सहमति के बाद ये बदलाव किए गए हैं। 15 जुलाई तक सभी सरकारी दफ्तर सुबह 7:30 बजे खुल जाएंगे और दोपहर 2 बजे बंद हो जाएंगे।

बिजली की मांग पर भार होगा कम

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आगे कहा कि गर्मियों के दौरान कार्यालयों के समय में बदलाव से बिजली की मांग पर भार कम होगा। दफ्तर जल्दी बंद होने से बिजली की खपत कम होगी।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पावर यूटिलिटी पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड ने कहा है कि पीक लोड (बिजली का) दोपहर 1.30 बजे के बाद शुरू होता है और अगर सरकारी कार्यालय दोपहर 2 बजे बंद हो जाते हैं, तो यह पीक लोड को 300 से 350 मेगावाट तक कम करने में मदद करेगा। अंत में सीएम मान ने कहा कि मैं भी सुबह 7.30 बजे अपने ऑफिस पहुंच जाऊंगा। सब मिलकर इस नए बदलाव को अपनाएंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।