Move to Jagran APP

दिल्ली और अहमदाबाद का सफर होगा सुहाना, Goair शुरू करेगा चार नई फ्लाइट्स Chandigarh News

विमानन कंपनी ने चंडीगढ़-दिल्ली और अहमदाबाद-चंडीगढ़ के बीच की दो-दो फ्लाइट्स का इजाफा किया है।

By Vipin KumarEdited By: Published: Wed, 02 Oct 2019 09:52 AM (IST)Updated: Wed, 02 Oct 2019 03:32 PM (IST)
दिल्ली और अहमदाबाद का सफर होगा सुहाना, Goair शुरू करेगा चार नई फ्लाइट्स Chandigarh News
दिल्ली और अहमदाबाद का सफर होगा सुहाना, Goair शुरू करेगा चार नई फ्लाइट्स Chandigarh News

जेएनएन, चंडीगढ़। गो एयर चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से चार नई फ्लाइट्स शुरू करने जा रहा है। विमानन कंपनी ने चंडीगढ़-दिल्ली और चंडीगढ़-अहमदाबाद के बीच यह नई फ्लाइट्स शुरू की हैं। विमानन कंपनी ने चंडीगढ़-दिल्ली और अहमदाबाद-चंडीगढ़ के बीच की दो-दो फ्लाइट्स का इजाफा किया है।

loksabha election banner

गो एयर की फ्लाइट संख्या जी8 184 दिल्ली से सुबह 9:50 बजे पर उड़ान भरेगी जोकि चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सुबह 11:10 बजे लैंड करेगी। जबकि फ्लाइट संख्या जी8 164 चंडीगढ़ से रात 10:50 पर उडान भरेगी जोकि मध्यरात्रि 12:20 बजे पर दिल्ली पहुंचेगी। यह फ्लाइट्स रविवार के अतिरिक्त रोजाना संचालित होगी जिसका किराया 1707 रुपये से शुरू होगा। वहीं, दूसरी फ्लाइट जी8 184 अहमदाबाद से चंडीगढ़ के लिए सुबह 11:50 बजे उड़ान भरेगी जोकि दोपहर 1:55 बजे चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड करेगी।

फ्लाइट संख्या जी 8 164 अहमदाबाद से रात 8:10 बजे उड़ान भरेगी जोकि चंडीगढ़ रात 10:10 बजे लैंड करेगी। यह फ्लाइट नॉन स्टॉप होगी। रविवार के अतिरिक्त यह फ्लाइट्स रोजाना संचालित होंगी। इनका किराया 3074 से शुरू किया गया है। घोषित की गई सभी फ्लाइट्स 5 अक्तूबर से शुरू होंगी। 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.