दर्दनाकः PGI में दिल के छेद का इलाज करा रही 6 माह की बच्ची पॉजिटिव, डॉक्टर क्वारंटाइन
पंजाब के फगवाड़ा की रहने वाली छह महीने की रितिका के दिल में छेद था। माता-पिता उसे इलाज कराने के लिए पीजीआई के एडवांस पीडियाट्रिक सेंटर में लेकर आए थे।
चंडीगढ़, [विशाल पाठक]। पीजीआइ में दिल के छेद के इलाज के लिए भर्ती छह माह की बच्ची कोरोना वायरस COVID-19 की चपेट में आ गई। बच्ची के बुधवार को कोराेना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि के बाद पीजीआ हड़कंप मच गया। इसके बाद छह डॉक्टरों सहित 13 मेडिकल स्टाफ को क्वारंटाइन किया गया है। छह डाॅक्टरों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। बच्ची पंजाब के फगवाड़ा की रहनेवाली है। बच्ची के अभिभावकों ने आशंका जताई है कि बच्ची अस्पताल में ही कोरोना वायरस से संक्रमित हुई है।
बच्ची को दो दिन से इफेक्शन के बाद सैंपल जांच के लिए भेजा गया था, छह डॉक्टरों के सैंपल जांच को भेजे
छह महीने की रितिका के दिल में छेद था। उसके माता-पिता उसका इलाज कराने के लिए पीजीआइ के एडवांस पीडियाट्रिक सेंटर में लेकर आए थे। यहां उसे एडमिट कर लिया गया। दो दिन से उसे इंफेक्शन हो रहा था। ऐसे में जब उसका कोराना वायरस जांच को लेकर सैंपल लिया गया। बुधवार सुबह इसकी रिपोर्ट आई और वह COVID-19 पॉजिटिव पाई गई। इससे पीजीआइ के एडवांस पीडियाट्रिक सेंटर में में हड़कंप गच गया।
इस मामले के सामने आने से एडवांस पीडियाट्रिक सेंटर में डॉक्टरों व नर्सिंग स्टाफ और सेंटर में एडमिट अन्य बच्चों में कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलने का खतरा बढ़ गया है।
पीजीआई के डॉक्टरों समेत 13 लोगों को क्वारंटाइन किया गया
रितिका की कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद पीजीआई के छह डॉक्टरों, चार वार्ड ब्यॉय और तीन हेल्थ वर्करों को क्वॉरंटाइन किया गया है। इसके साथ ही उन छह डॉक्टरों जोकि पीजीआइ के एडवांस पीडियाट्रिक सेंटर में कई दिनों से ड्यूटी कर रहे थे, उन सभी के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए गए हैं। उनके रिपोर्ट आने के बाद पता चल सकेगा कि बच्ची के संपर्क में आने से अन्य डॉक्टरों को करोना का संक्रमण है या नहीं।
शहर में 14 लोग कोरोना से उबरे
बता दें कि चंडीगढ़ में अब तक कुल 27 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें से 14 लोग इलाज के बाद ठीक होकर घर लौट चुके है। हालांकि इन सभी को अभी निगरानी में ही रखा गया है। वहीं 13 लोगों का इलाज अभी चल रहा है। राहत की बात यह है कि चंडीगढ़ में कोरोना के कारण किसी की जान नहीं गई है।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें