Move to Jagran APP

घर से भागी किशोरी ने पुलिस से लगाई गुहार, बोली- मेरे पिता करते हैं दुराचार

दुराचार के मामले में पुलिस ने बेटी की शिकायत पर पिता के खिलाफ दुराचार के आरोप में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Fri, 22 Mar 2019 10:57 AM (IST)Updated: Fri, 22 Mar 2019 05:15 PM (IST)
घर से भागी किशोरी ने पुलिस से लगाई गुहार, बोली- मेरे पिता करते हैं दुराचार
घर से भागी किशोरी ने पुलिस से लगाई गुहार, बोली- मेरे पिता करते हैं दुराचार

जासं, मोहाली। दुराचार के मामले में पुलिस ने बेटी की शिकायत पर पिता के खिलाफ दुराचार के आरोप में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार रात करीब ढाई बजे एक 12 वर्षीय किशोरी सड़क पर अपने ही पिता से जान बचाकर भाग रही थी। वहां से गुजर रहे ब्लॉक समिति के मेंबर की नजर उस पर पड़ी। इतने में उसने देखा कि किशोरी का पिता भी उसके पीछे-पीछे दौड़ रहा है। 

loksabha election banner

ब्लॉक समिति के मेंबर रणजीत सिंह ने किशोरी के पिता को रोककर कारण पूछा, तो उसने कहा कि उसकी बेटी घर से भाग गई है। इस बीच रणजीत सिंह को शक हुआ तो उसने किशोरी के पिता को गलत दिशा में भेज दिया। इसके बाद रणजीत सिंह ने कार के पीछे छुपी किशोरी के पास जाकर पूछताछ की। इस पर पीडि़ता ने बताया कि पिता उसके साथ रेप करते हैं और आज भी रेप का प्रयास कर रहे थे। इस पर वह घर से निकल कर भाग आई। रणजीत सिंह बच्ची को गांव के पंच के पास लेकर गए, जिसके बाद बच्ची को बलौंगी थाना ले जाया गया। वहां पर बच्ची ने पिता के खिलाफ बयान दर्ज करवाए। बलौंगी थाना पुलिस ने आरोपित पिता के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। 

हत्या के प्रयास के मामले में जेल जा चुका है आरोपित

मामले में आरोपित के खिलाफ हिमाचल प्रदेश में हत्या के प्रयास का केस दर्ज हुआ था। इसमें उसे कोर्ट से सजा भी हो गई थी। आरोपित सजा होने के बाद जेल भी काट चुका है। जब वह अपनी सजा पूरी कर वापस आया था तो उसकी अपनी पत्नी के साथ अनबन हो गई थी। जिस पर पत्नी उसे छोड़ कर चली गई थी, मगर दोनों बेटियां उसके साथ ही रहती हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.