पहले दोस्ती और फिर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण, मोहाली पुलिस ने दबोचा हरियाणा का गणेश पांडे
जीरकपुर पुलिस ने गणेश पांडे को शादी का वादा कर महिला के साथ लिव-इन में रहने और शारीरिक शोषण के ...और पढ़ें

शारीरिक संबंध बनाने और मारपीट करने का आरोप। (सांकेतिक फोटो)
HighLights
शादी का वादा कर लिव-इन में रहने के आरोप।
नशे की दवा देकर शारीरिक संबंध बनाए गए।
जीरकपुर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपित दबोचा।
संवाद सहयोगी, जीरकपुर (मोहाली)। शादी का झांसा देकर महिला के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहने और शारीरिक शोषण के मामले में जीरकपुर पुलिस ने गणेश पांडे को गिरफ्तार किया है। उस पर महिला को नशीली दवा देने, उसकी इच्छा के विरुद्ध शारीरिक संबंध बनाने और मारपीट करने के आरोप हैं।
30 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया कि 2018 में हरियाणा के बल्लभगढ़ में उसकी गणेश से मुलाकात हुई थी। दोस्ती के बाद महिला के परिवार ने विरोध किया, लेकिन दोनों संपर्क में रहे। सितंबर 2023 में महिला जीरकपुर आई और दोनों किराये के मकान में लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे।
महिला के अनुसार, गणेश ने शादी का वादा किया था, लेकिन बाद में नशीली दवा देकर शारीरिक संबंध बनाए और मारपीट करने लगा। इस दौरान परिवार ने फरीदाबाद में महिला की गुमशुदगी की शिकायत की। फरीदाबाद पुलिस दोनों को अपने साथ ले गई, लेकिन महिला बाद में गणेश के साथ जीरकपुर लौट आई।
महिला ने आरोप लगाया कि 11 अगस्त 2026 को गणेश शराब के नशे में घर आया और मारपीट की, जिससे वह बेहोश हो गई। होश आने पर वह ढकोली के सरकारी अस्पताल पहुंची, जहां भर्ती कराया गया। शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने बल्लभगढ़ निवासी गणेश पांडे को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच जारी है।