Move to Jagran APP

Booster Dose: चंडीगढ़ में 30 सितंबर तक ही लगेगी कोरोना की फ्री बूस्टर डोज, अबतक कुल 1,06,581 ने लगवाया तीसरा टीका

Free Booster Dose जो लोग कोविड वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके हैं और बूस्टर डोज लगवाने के लिए योग्य हैं तो 30 सितंबर तक नजदीकी वैक्सीनेशन सेंटर पर जाकर बूस्टर डोज जरूर लगवाएं। 30 सितंबर के बाद बूस्टर डोज फ्री नहीं लगाई जाएगी।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Thu, 22 Sep 2022 09:28 AM (IST)Updated: Thu, 22 Sep 2022 09:28 AM (IST)
Booster Dose: चंडीगढ़ में 30 सितंबर तक ही लगेगी कोरोना की फ्री बूस्टर डोज, अबतक कुल 1,06,581 ने लगवाया तीसरा टीका
चंडीगढ़ में अभी तक 1,06,581 लोगों ने ही बूस्टर डोज लगवाई है।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। Corona Vaccine Booster Dose: भारत सरकार ने आजादी के अमृत महोत्सव के तहत देशभर में 15 जुलाई से अगले 75 दिन तक कोविड वैक्सीन की फ्री बूस्टर डोज लगाने का अभियान शुरू किया था। 75 दिन का यह अभियान 30 सितंबर को पूरा हो रहा है। यानी 30 सितंबर तक लोग वैक्सीन की तीसरी डोज फ्री में लगवा सकते हैं। 

loksabha election banner

ऐसे में एडवाइजर धर्मपाल ने शहर के लोगों से यह अपील की है कि जो लोग कोविड वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके हैं और बूस्टर डोज लगवाने के लिए योग्य हैं तो 30 सितंबर तक नजदीकी वैक्सीनेशन सेंटर पर जाकर बूस्टर डोज जरूर लगवाएं। एडवाइजर ने कहा कि भारत सरकार की ओर से बूस्टर डोज लगवाने की यह सुविधा अभी निशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। आने वाले समय में इसके लिए शुल्क देना पड़ेगा।

18 साल और इससे अधिक उम्र के लोग बूस्टर डोज लगवा सकते हैं। सतर्कता डोज लगवाने के लिए शख्स को दूसरी डोज लगवाए हुए कम से कम छह महीने या फिर 26 हफ्ते का समय पूरा हो गया हो। जिन लोगों को दूसरी डोज लगवाएं 26 हफ्ते या छह महीने हो चुके हैं, वह सतर्कता डोज लगवा सकते हैं।

अब तक 1,06,581 लोग लगवा चुके हैं बूस्टर डोज

चंडीगढ़ में अब तक 12.64 फीसद यानी 1,06,581 लोगों ने ही बूस्टर डोज लगवाई है। 18 साल से अधिक उम्र के कुल 8.43 लाख लोग हैं, जिन्हें बूस्टर डोज लगनी है। 30 सितंबर तक प्रशासन की ओर से निशुल्क बूस्टर डोज लगाई जाएगी। अब तक 12 से 14 साल के 80.80 फीसद यानी 36,359 बच्चों को वैक्सीन की पहली डोज और 55.07 फीसद यानी 24,782 को दूसरी डोज लग चुकी है। 15 से 18 साल के 103.84 फीसद यानी 74,764 किशोरों को वैक्सीन की पहली डोज और 74.56 फीसद यानी 53,681 किशोरों को दूसरी डोज लग चुकी है। 18 साल से अधिक उम्र के 129.15 फीसद यानी 10,88,742 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज और 108.64 फीसद यानी 9,15,833 लोगों को दूसरी डोज लग चुकी है।

चंडीगढ़ में अब 65 एक्टिव मरीज

शहर में बुधवार को नौ लोग कोरोना पाजिटिव पाए गए। इसमें तीन पुरुष और छह महिलाएं शामिल हैं। संक्रमण दर 1.94 फीसद दर्ज की गई। बीते एक हफ्ते में रोजाना औसतन नौ लोग संक्रमित पाए गए। कुल 99,160 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हो चुकी है। इस समय 65 कोरोना एक्टिव मरीजों का इलाज चल रहा है। बीते 24 घंटे में 464 लोगों का कोविड टेस्ट किया गया। वहीं 14 संक्रमित ठीक भी हुए। 97,914 संक्रमित मरीज कोरोना को मात दे चुके हैं। कोरोना से कुल 1,181 लोगों की मौत हो चुकी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.