विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

PU छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष के कमरे का ताला तोड़कर कैश चोरी, CCTV फुटेज में दिखे तीन से चार छात्र

Published: Sat, 14 Nov 2026 05:52 PM (IST)

पंजाब यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र काउंसिल अध्यक्ष अनुराग दलाल के हॉस्टल नंबर-3 स्थित कमरे से दिवाली की रात करीब 25 ...और पढ़ें

हाॅस्टल नंबर-3 के कमरा नंबर-39 में चोरी। (सांकेतिक फोटो)

हाॅस्टल नंबर-3 के कमरा नंबर-39 में चोरी। (सांकेतिक फोटो)

HighLights

  1. रोहतक निवासी अनुराग दलाल के कमरे में चोरी।

  2. हाॅस्टल नंबर-3 के कमरा नंबर-39 में रहता है।

  3. पुलिस फुटेज से पहचान करने में जुटी पुलिस।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) के पूर्व छात्र काउंसिल अध्यक्ष अनुराग दलाल के कमरे का ताला तोड़कर 25 हजार रुपये चोरी कर लिए गए। दीवाली पर अनुराग अपने रोहतक में अपने घर गए हुए थे। वारदात वीरवार रात की है।

शुक्रवार सुबह उनके दोस्त ने कमरे का टूटा हुआ ताला देखा तो उन्हें इसकी जानकारी दी। इसके बाद सेक्टर-11 थाना पुलिस को शिकायत दी गई। अनुराग दलाल हाॅस्टल नंबर-3 के कमरा नंबर-39 में रहता है। दीवाली की छुट्टियों में वह अपने गांव गए हुए थे।

शुक्रवार सुबह उनके दोस्त विश्वास ने कमरे का ताला टूटा देखा। अंदर जांच करने पर करीब 20 से 25 हजार रुपये नकद गायब मिले। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने पंजाब यूनिवर्सिटी परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ली है।

फुटेज में पीयू के ही तीन से चार छात्र कमरे का ताला तोड़कर अंदर दाखिल होते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर इनकी पहचान करने में जुटी है। पुलिस छात्रों से पूछताछ के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।