Move to Jagran APP

पार्षदों के Study Tour के समर्थन में आए पूर्व मेयर, बोले- कई स्टडी टूर की रिपोर्ट से चंडीगढ़ में शुरू हुए प्रोजेक्ट

Chandigarh MC Councilors Study Tour एक तरफ नगर निगम के गोवा-मुंबई जाने वाले स्टडी टूर का जमकर विरोध हो रहा है। वहीं दूसरी ओर अब इसके समर्थन में भी लोग आने लगे हैं। स्टडी टूर को बौद्धिक विकास के लिए जरूरी बताया जा रहा है।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Sun, 04 Sep 2022 10:53 AM (IST)Updated: Sun, 04 Sep 2022 10:53 AM (IST)
नौ सितंबर को पार्षदों का स्टडी टूर गोवा व मुंबई के लिए जाएगा।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। Chandigarh MC Councilors Study Tour: एक तरफ नगर निगम के गोवा-मुंबई जाने वाले स्टडी टूर का जमकर विरोध हो रहा है। वहीं दूसरी ओर अब इसके समर्थन में भी लोग आने लगे हैं। स्टडी टूर को बौद्धिक विकास के लिए जरूरी बताया जा रहा है।

loksabha election banner

पूर्व मेयर व पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चावला ने पार्षदों के स्टडी टूर का समर्थन किया है। चंडीगढ़ कांग्रेस नेता सुभाष चावला ने कहा कि स्टडी टूर का विरोध क्यों हो रहा है यह उनकी समझ में नहीं आ रहा। कुछ लोग या संस्था निगम पार्षदों के स्टडी टूर का विरोध जानकारी के अभाव मे कर रही हैं, ऐसा मेरा मानना है। वह खुद कई बार ऐसे टूर का हिस्सा रहे हैं। दो बार विदेश भी गए हैं। हर बार टूर की विस्तृत रिपोर्ट बनी है। कई प्रोजेक्ट आज भी निगम में चल रहे हैं, जिनकी सिफारिश इन रिपोर्ट में की गई थी। बहुत ऐसी भी हैं जिन पर काम नहीं हुआ, जिसके लिए पार्षद नहीं अधिकारियों की जिम्मेदारी बनती है।

चावला ने कहा कि उन्हें एक नहीं ऐसी दस रिपोर्ट की जानकारी है जो टूर के बाद निगम में पड़ी हैं। इतना जरूर कहना चाहता हूं कि टूर वहां भेजना चाहिए, जहां किसी निगम ने चंडीगढ़ से कुछ बेहतर या नया किया हो। टूर छोटा होना चाहिए। टूर भेजना भारत सरकार की नीति के अनुसार ही होता है। हर वर्ष 50 लाख रुपये केंद्र सरकार देती है। पार्षदों और अधिकारियों के सभी टूर इसी फंड से होते हैं। इस फंड को किसी और काम के लिए खर्च नहीं किया जा सकता।

चावला ने दावा किया कि कौन से और कितने प्रोजेक्ट इन टूर की रिपोर्ट पर लागू किए गए हैं वह इसकी जानकारी भी लिखित में दे सकते हैं। यह तो निगम अधिकारियों की जिम्मेदारी बनती है की यह सब सार्वजनिक करें ताकि जनता की शंकाओं को दूर किया जाए।

सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट देखने जाएंगे टूर पर

बता दें कि 31 अगस्त को आयोजित हुई नगर निगम की मीटिंग में स्टडी टूर के एजेंडे को पास किया गया। भाजपा और कांग्रेस ने इस एजेंडा का समर्थन किया था। वहीं आम आदमी पार्टी ने विरोध किया था। एजेंडा पास होने के बाद से ही इस पर राजनीतिक और सामाजिक संगठन इसका विरोध कर रहे हैं। पहले टूर केवल गोवा जाना था लेकिन बाद में मुंबई भी इसमें जोड़ दिया गया। सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट को देखने के लिए वह गोवा और मुंबई टूर पर जाएंगे। पार्षदों का यह टूर नौ सितंबर को जाएगा। इस टूर में कांग्रेस के छह पार्षदों में से दो ही जाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.