हिमाचल के पूर्व CM वीरभद्र सिंह की PGI में हुई डायलिसिस, इस रोग से हैं पीड़ित Chandigarh News
वीरभद्र सिंह के पीजीआई में एडमिट होने के बाद हर तीसरे दिन उनकी डायलिसिस की जा रही है। डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर है।
जेएनएन, चंडीगढ़। हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की रविवार को पीजीआइ में डायलिसिस हुई। उन्हें 20 सितंबर को शिमला से यहां एडमिट कराया गया था। डॉक्टरों ने उनके शरीर में फैले संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए डायलिसिस शुरू की है। एडमिट होने के बाद हर तीसरे दिन उनकी डायलिसिस की जा रही है। डॉक्टरों के अनुसार फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर है। उनका इलाज एडवांस कार्डियक सेंटर और यूरोलॉजी के डॉक्टर कर रहे हैं। उन्हें छाती में भी इन्फेक्शन हो रहा था। ऐसे में आइजीएमसी शिमला में धुंध ज्यादा होने के कारण सांस लेने में और दिक्कत न हो, इस कारण उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया गया।
बता दें कि वीरभद्र सिंह हिमाचल प्रदेश की सियासत का एक बड़ा चेहका हैं। वह छह बार हिमाचल के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। वह आठ बार विधायक, छह बार प्रदेश के मुख्यमंत्री और पांचवीं बार लोकसभा में बतौर सांसद रह चुके हैं और पिछले आधे दशक में वे कोई चुनाव नहीं हारे। वहीं उनका परिवार भी राज्य की सियासत में काफी सक्रिय है। उनकी पत्नी प्रतिभा सिंह मंडी संसदीय क्षेत्र से सांसद रह चुकी हैं और उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह शिमला ग्रामीण विधानसभा हलके से विधायक हैं।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें