Move to Jagran APP

'आप' के हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन, सबसे पहले भाजपा पर ही साधा निशाना

चंडीगढ़ भाजपा में पिछले तीन साल से हाशिये पर चल रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन ने रविवार को आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Sun, 18 Nov 2018 03:36 PM (IST)Updated: Sun, 18 Nov 2018 10:12 PM (IST)
'आप' के हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन, सबसे पहले भाजपा पर ही साधा निशाना
'आप' के हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन, सबसे पहले भाजपा पर ही साधा निशाना

राजेश ढल्ल, चंडीगढ़। आखिरकार पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन ने 9 साल बाद भाजपा से अपना नाता तोड़कर आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। चंडीगढ़ सेक्टर-9 स्थित आयोजित कार्यक्रम में उन्हें पार्टी में शामिल किया गया। इस मौके पर आप के वरिष्ठ नेता और संगरूर के सांसद भगवंत मान भी मौजूद थे।

loksabha election banner

पाला बदलते ही धवन ने सबसे पहले केंद्र की भाजपा सरकार, शहर की भाजपा सांसद किरण खेर को आड़े हाथ लिया। धवन ने कहा कि भाजपा ने शहरवासियों के साथ धोखा किया है। पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने घोषणापत्र जारी करते हुए दर्जनों वायदें किए पूरा एक भी नहीं किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जब उन्होंने राजनीति शुरू की थी तब उन्हें सिखाया गया था कि जब सत्ता में हो तो कलम की ताकत दिखाते हुए काम करो और जब विपक्ष में हो तो लोगों की आवाज जोर-शोर से उठाओ।

भगवंत मान ने भी धवन की जमकर तारीफ करते हुए केंद्र की भाजपा सरकार पर हमला बोला। इस मौके पर धवन के साथ उनके समर्थक भी आप में शामिल हुए। कार्यक्रम में कांग्रेस और भाजपा की भी नजर रही ताकि धवन की ताकत को भांपा जा सके। धवन के शामिल होने से आप को भी शहर में मजबूत चेहरा मिला है। इस बीच धवन के घर के बाहर गाडिय़ों का जमवाड़ा लगा रहा।

25 साल से राम मंदिर का निर्माण नहीं कर पाए

धवन ने पार्टी हाईकमान पर भी हमला करते हुए कहा कि इस समय देश को बांटा जा रहा है। हिंदू मुस्लिम में खाई पैदा की जा रही है। 25 साल हो गए लेकिन राम मंदिर का निर्माण नहीं कर पाए। भाजपा के नेता लोगों के विश्वास के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। अच्छे दिन के लिए लोग कब तक इंतजार करते रहें।

भाजपा पहले ही कर चुकी है किनारा

पिछले तीन साल से पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन सिर्फ नाम के लिए भाजपा में थे। उन्हें किसी भी राजनीतिक कार्यक्रम में पार्टी की ओर से नहीं बुलाया जाता था। यहां तक पिछले साल जब शहर में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह आए तब भी धवन को कोई निमंत्रण नहीं दिया गया। पार्टी प्रभारी ने धवन को पार्टी के खिलाफ बयानबाजी देने के लिए भी मना किया था।

सीधा राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजा इस्तीफा

शनिवार को हरमोहन धवन ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को अपना त्यागपत्र भेजा था। धवन ने पार्टी राष्ट्रीय कार्यकारिणी व पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया। भाजपा के स्थानीय अध्यक्ष संजय टंडन को मोबाइल से त्यागपत्र की सूचना दी गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.