Move to Jagran APP

Flying Sikh Milkha Singh Corona Positive: बेटा जीव बोले- पिता फाइटर, कोरोना को भी हराएंगे

उड़न सिख पद्मश्री मिल्खा सिंह कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उनके कोरोना पॉजिटिव होने के बाद उनके बेटे इंटनरेशनल गोल्फर जीव मिल्खा ने एक वीडियो संदेश के माध्यम से कहा कि पिता फाइटर हैं और वो कोरोना को भी जल्द हराकर लोगों को बीच आएंगे।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Fri, 21 May 2021 01:11 PM (IST)Updated: Fri, 21 May 2021 01:11 PM (IST)
Flying Sikh Milkha Singh Corona Positive: बेटा जीव बोले- पिता फाइटर, कोरोना को भी हराएंगे
पद्मश्री मिल्खा सिंह अपने बेटे जीव मिल्खा और पोते के साथ (फाइल फोटो)

चंडीगढ़, जेएनएन। उड़न सिख पद्मश्री मिल्खा (Flying Sikh Milkha singh) सिंह के कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) होने पर उनके बेटे इंटनरेशनल गोल्फर जीव मिल्खा (International Golfer Jeev Milkha) ने एक वीडियो साझाकर उन्हें फाइटर बताया है। उन्होंने बताया कि मेरे पिताजी का जीवन हमेशा संघर्ष भरा है, वह बेहतरीन एथलीट रहे हैं। उन्होंने जीवन में कभी हार नहीं मानी है। ऐसे में वह कोरोना को भी हराकर जल्द लोगों के  सामने एक फाइटर के रूप में आएंगे। 

loksabha election banner

पिता की सेहत के बारे में बताते हुए जीव मिल्खा ने कहा कि वह पूरी तरह फिट हैं, बहुत तेजी से रिकवर कर रहे हैं। उम्मीद है कि अगले एक दो हफ्तों में वह पूरी तरह से ठीक होकर एक बार फिर लोगों को फिटनेस का मंत्र देंगे। उन्होंने लोगों की दुआओं  के लिए भी शुक्रिया अदा किया।

मिल्खा सिंह के संघर्ष पर बन चुकी है फिल्म

मिल्खा सिंह के खेल इतिहास और उनके संघर्षशील जीवन पर तो भाग मिल्खा भाग नाम से फिल्म भी बन चुकी है। उड़न सिख पद्मश्री मिल्खा सिंह अक्सर बताते हैं कि भाग मिल्खा भाग में मेरे जीवन का पांच फीसद संघर्ष भी नहीं दिखाया गया है। बचपन में मेरे सामने मेरे परिवार को काट दिया गया, बचपन से लेकर जवानी तक गरीबी में धक्के खाए। हार नहीं मानी, हर चुनौती को खुशी -खुशी स्वीकार किया और आज मेरे पास सब कुछ है। हंसता,खेलता हूं और परिवार के साथ हर छोटी बड़ी खुशी को मनाता हूं। मैं पूरी तरह से फिट हूं। लोगों से अपील है कि पूरी उम्र आप दूसरों के लिए दौड़ते रहते हो, कम से कम 10 मिनट रोज अपने लिए भी दौड़े।

खेल जगत में पहली बाप बेटे की जोड़ी जिनको मिला पद्मश्री

मिल्खा सिंह के बेटे जीव मिल्खा सिंह भी इंटरनेशनल स्तर के गोल्फर हैं। जीव मिल्खा सिंह देश के इकलौते भारतीय गोल्फर हैं, जिन्होंने दो बार 2006 और 2008 में एशियन टूर आर्डर ऑफ मेरिट जीता है। वह यूरोपियन टूर, जापान टूर और एशियन टूर में खिताब जीत चुके हैं। जीव मिल्खा सिंह अपने करियर में 28वीं विश्व रैंकिंग हासिल की थी, इसके ऊपर अभी तक किसी भारतीय गोल्फर की वर्ल्ड रैंकिंग नहीं रही है। उनकी इन्हीं उपलब्धियों के भारत सरकार उन्हें भी पद्मश्री सम्मान दे चुकी है। ऐसे में मिल्खा सिंह और उनके बेटे जीव मिल्खा सिंह देश के ऐसे इकलौते बाप बेटे हैं, जिन्हें खेल उपलब्धियों के लिए पद्मश्री मिला है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.