Move to Jagran APP

लैपटॉप की बैटरी फटने से लगी गर्ल्स पीजी में आग, तीन छात्राओं की मौत, CFSL की टीम ने लिए सैंपल

पेइंग गेस्ट में आग सेक्टर-32डी स्थित एक पेइंग गेस्ट (पीजी) में लैपटॉप की बैटरी फटने से आग लग गई। आग लगने के कारण तीन लड़कियों की मौके पर ही मौत हो गई।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Sat, 22 Feb 2020 06:02 PM (IST)Updated: Sun, 23 Feb 2020 02:57 PM (IST)
लैपटॉप की बैटरी फटने से लगी गर्ल्स पीजी में आग, तीन छात्राओं की मौत, CFSL की टीम ने लिए सैंपल
लैपटॉप की बैटरी फटने से लगी गर्ल्स पीजी में आग, तीन छात्राओं की मौत, CFSL की टीम ने लिए सैंपल

जेएनएन, चंडीगढ़। शहर में शनिवार शाम भीषण हादसा हो गया। सेक्टर-32डी में एक मकान में अवैध रूप से चलाए जा रहे गल्र्स पीजी के फर्स्ट फ्लोर पर आग लग गई। आग लैपटॉप की बैटरी फटने के कारण लगी। इससे तीन लड़कियों की मौत हो गई। एक लड़की जिंदा जल गई, जबकि दो अन्य की दम घुटने से मौत हुई। दो अन्य लड़कियों ने छत से कूदकर अपनी जान बचाई। हालांकि उन्हें भी कंधे और पांव में काफी चोटें आई हैं।

loksabha election banner

मरने वाली लड़कियों में से दो पंजाब और एक हरियाणा की रहने वाली थी। बताया जा रहा है कि हादसे के समय एक लड़की लैपटॉप को चार्जिंग पर लगाकर उस पर काम कर रही थी। उसी समय लैपटॉप की बैटरी में धमाका हो गया, जिससे आग लग गई। लकड़ी और फाइबर की वजह से आग तेजी से भड़की। यह भी बताया जा रहा है कि कमरे में फायर सेफ्टी के कोई उपकरण भी नहीं थे। रविवार को सीएफएसएल की टीम ने सैंपल इकठ्ठे किए।

हादसे में मारी गई लड़कियों की पहचान रिया, पाक्षी और मुस्कान के तौर पर हुई है। रिया कपूरथला (पंजाब) और पाक्षी कोटकपूरा (पंजाब) की रहने वाली थी, जबकि मुस्कान हिसार (हरियाणा) की निवासी थी। घायलों की पहचान जैसमिन और फैमिना के तौर पर हुई है। घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने क्षेत्र को अपने घेरे में ले लिया है। 

घायल जैसमीन पंजाब के मोगा, जबकि फैैमिना हरियाणा के फतेहाबाद की रहने वाली है। उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। जैसमीन व फैमिना एक-दूसरे को नहीं जानती थी। उनके मुताबिक पीजी में आजकल 15-20 छात्राएं रह रही थी, लेकिन घटना के दौरान अधिकांश वहां मौजूद नहीं थी। 

हादसे के समय मुस्कान लैपटॉप पर काम कर रही थी। तभी लैपटॉप की बैटरी फट गई और आग लग गई। मुस्कान को संभलने का मौका तक नहीं मिला। रिया और पाक्षी भी वहीं सो रही थीं। आग लगते ही दोनों जान बचाने के लिए बाथरूम में छिप गईं, जहां धुएं के कारण दम घुटने से उनकी मौत हो गई।

लोगों ने धुआं उठता देखा तो पुलिस को किया सूचित

लोगों ने पीजी से धुआं उठता हुआ देखा तो तुरंत पुलिस को सूचित किया। इसके बाद फायर ब्रिगेड, एनडीआरएफ और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया।

पीजी में 25 लड़कियों के रहने की थी व्यवस्था

पीजी में लगभग 25 लड़कियों के रहने की व्यवस्था है, लेकिन अभी इस समय आठ-नौ लड़कियां ही रह रही थीं। घटना के समय चार लड़कियां बाहर गई थीं। बताया जा रहा है कि यह पीजी रजिस्टर्ड नहीं है।

दो लड़कियों ने छत से कूदकर बचाई जान

आग लगने के बाद दो लड़कियां पीजी की छत से कूद गईं। जैसमिन ने पीजी की पहली मंजिल से छलांग लगाई, जबकि फैमिना दूसरी मंजिल से कूदी। दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दोनों लड़कियों को काफी चोटें आई हैं।

हादसे में मरने वाली प्राछी कोटकपूरा शहर के सट्टा बाजार निवासी नवदीप ग्रोवर की बेटी थी। बताया जा रहा है वह डीएवी कालेज में 12वीं कक्षा की टॉपर रह चुकी है। वह चंडीगढ़ में एसडी कालेज की छात्रा थी। उसकी मौत की खबर के बाद शहर में शोक की लहर दौड़ गई। 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.