एडवर्टाइजमेंट के छोटे किरदारों ने इस अभिनेता को दिलाई पंजाबी फिल्मों में एंट्री Chandigarh News
एक्टर अजय सरकारिया ने बताया कि शुरू में छोटे किरदार मिले। मगर फिर मुझे दो फिल्में मिली जिसकी बदौलत मैं फिर पंजाब आ सका।
चंडीगढ़, जेएनएन। बचपन से एक्टिंग का शौक रहा है। हर फिल्म देखने का शौक था तो हर शुक्रवार फिल्म देखने सिनेमा जाता था। पिता को मालूम हुआ तो उन्होंने कहा कि बड़ा होकर क्या बनना है। मैंने एक्टिंग ही बताया। उन्होंने कहा कि बन जाना, मगर पढ़ाई पहले है। ऐसे में मैंने अपनी पढ़ाई कभी नहीं छोड़ी। थिएटर में हमेशा आगे रहा मगर पढ़ाई भी पूरे मन से की। ऐसे में लॉ में ग्रेजुएशन की। इसके बाद ही मुंबई जाकर अपना स्ट्रगल शुरू किया। एक्टर अजय सरकारिया कुछ इन्हीं शब्दों में अपने एक्टिंग से जुडे़ अनुभव साझा करते हैं। हाल ही में उन्होंने पंजाबी फिल्म से एंट्री ली है। बोले कि मुंबई गया तो वहां कितने ही एडवर्टाइजमेंट में काम किया। शुरू में छोटे किरदार मिले। मगर फिर मुझे दो फिल्में मिली जिसकी बदौलत मैं फिर पंजाब आ सका।
मुंबई की तुलना में आसान है पंजाबी फिल्मों की इंडस्ट्री
अजय बोले कि मुझे एक्टिंग का चस्का ऐसा रहा कि मैंने एक्टिंग सीखने के लिए न्यूयॉर्क में एकेडमी ज्वाइन की। वहां जाकर मैंने अभिनय को गंभीरता से लिया। हालांकि मुंबई में बिल्कुल अलग सिनेमा बनता है। ऐसे में एंटरटेनमेंट जैसी फील्ड को आपको समझना जरूरी बन जाता है। मैंने इसके बाद कई बेहतरीन निर्देशकों से बात भी की। पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की बात करूं तो ये बहुत अलग है। यहां अभी प्रोफेशनलिज्म की कमी है। मगर, धीरे-धीरे यहां काफी प्रोफेशनल लोग आ रहे हैं। इसकी वजह से यहां सिनेमा का बढ़ना। मैंने कितने ही बेहतरीन कलाकारों को यहां से बॉलीवुड तक आते देखा है। इसमें दिलजीत भी हैं। मेरे अनुसार पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री आने वाले वर्षों में बहुत महत्वपूर्ण इंडस्ट्री बनेगी, मुझे खुशी है कि मैं इसका हिस्सा बन चुका हूं।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें