Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Farmers Protest: 'कुर्सी छोड़ो या 22 की 22 फसलों पर दो MSP...', विपक्ष ने CM मान को घेरा; सिद्धू ने भी कसा तंज

    Updated: Thu, 15 Feb 2024 06:40 PM (IST)

    Farmers Protest 2024 MSP लेकर विपक्ष ने मुख्‍यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधा है। विपक्ष के नेताओं ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के दो वीडियो शेयर किए। यह वीडियो तब के हैं जब भगवंत मान सांसद थे। इसमें भगवंत मान तत्कालीन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को कह रहे हैं ‘कुर्सी छोड़ो या 22 की 22 फसलों पर एमएसपी दो। 2022 में आप की सरकार आएगी 22 फसलें एमएसपी पर बिकेंगी।

    Hero Image
    MSP पर विपक्ष ने CM मान को लिया आड़े हाथ (फाइल फोटो)

    राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। Farmers Protest 2024: किसानी संघर्ष के बीच विपक्ष ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को घेरा है। अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा, नवजोत सिंह सिद्धू आदि ने भगवंत मान के वीडियो शेयर कर मांग की कि अब पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है। न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) का बिल लाने से कौन रोक रहा है। नवजोत सिद्धू ने तो मुख्यमंत्री के वीडियो को शेयर करते हुए लिखा ‘थोथा चना बाजे घना ए।’

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विपक्ष ने शेयर की दो वीडियो

    विपक्ष के नेताओं ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के दो वीडियो शेयर किए। यह वीडियो तब के हैं जब भगवंत मान सांसद थे। इसमें भगवंत मान तत्कालीन मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को कह रहे हैं ‘कुर्सी छोड़ो या 22 की 22 फसलों पर एमएसपी दो। 2022 में आप की सरकार आएगी 22 फसलें एमएसपी पर बिकेंगी। जो फसल एक बार मंडी में आ गई, सरकार की जिम्मेदारी होगी उसे खरीदने की। फिर चाहे कपास हो या नरमा, सुरजमुखी हो या मक्की।’

    यह भी पढ़ें: Farmers Protest: गोल्डन टेम्पल में श्रद्धालुओं के आगमन में आई पचास फीसदी की गिरावट, किसान आंदोलन के कारण पड़ा असर

    वहीं, दूसरे वीडियो में भगवंत मान कह रहे हैं ‘एमएसपी का बिल सरकार क्यों नहीं लेकर आती है। एमएसपी से कम पर फसल खरीदने पर 3 साल की सजा का प्रावधान होना चाहिए। पंजाब सरकार एमएसपी का बिल लेकर आए खरीद की गारंटी दे। केवल दो फसलों को एमएसपी पर खरीदा जाता है। क्या नरमा, कपास, मक्की उगाने वाले किसान नहीं है। पानी का राखा (कैप्टन अमरिंदर सिंह) कहलवाने वाले एमएसपी का बिल लेकर आए।’

    इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा वीडियो

    मुख्यमंत्री का वीडियो एक्स पर शेयर करते हुए प्रताप सिंह बाजवा ने लिखा ‘आप अपनी बात पूरी करो।’ वहीं, बिक्रम सिंह मजीठिया ने लिखा 22जी देओ 22 की 22 फसलों पर एमएसपी। मजीठिया ने कहा, मान साहब पहले तो बातें कर रहे थे अब उन्हें पूरी करने से कौन रोक रहा है। अब तो पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है और वह खुद मुख्यमंत्री। उन्हें किसानों का बाह पकड़नी चाहिए। उन्हें बिल लेकर आना चाहिए। मुख्यमंत्री का वीडियो तेजी से इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है।

    यह भी पढ़ें: Farmers Protest 2024: आंदोलन बना यात्रियों के लिए मुसीबत, रेलवे ट्रैक पर पंजाब के किसान; चार ट्रेनें हुई रद