पंजाब सरकार करेगी दो लाख तक का कर्ज माफ, किसान संगठनों के साथ बैठक के बाद बोले सीएम चन्नी
अपनी मांगों को लेकर किसान नेता सीएम चरणजीत सिंह चन्नी से मिले। किसानों के वाहन टोल फ्री करने के मुद्दे पर चन्नी ने कहा कि वह इस संबंध में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से बात करेंगे। सीएम ने कहा कि किसानों का दो लाख तक का कर्ज माफ होगा।
आनलाइन डेस्क, चंडीगढ़। दिल्ली बार्डर से आंदोलन खत्म कर लौटे किसान अब पंजाब में आंदोलनरत हैं। किसान रेल ट्रेकों पर धरने पर बैठे हैं। अपनी मांगों को लेकर किसान नेता सीएम चरणजीत सिंह चन्नी से मिले। भारतीय किसान यूनियन (उगराहां) के अध्यक्ष जोगिंदर ने कहा कि किसान मांगों को लेकर सीएम से मिले, जिसमें किसान कर्ज माफी, मुआवजा दिलाने सहित उनके वाहनों को टोल फ्री करने की मांग की गई। चन्नी ने कहा कि वह टोल माफी के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से बात करेंगे। साथ ही कहा कि राज्य में किसानों का दो लाख रुपये तक का कर्ज माफ होगा।
We met Punjab CM today over our demands which included farm loan waiver, compensation etc. We also demand toll-free movement of our vehicles. CM has said that he will talk to Union Minister Nitin Gadkari on this. Next meeting on Dec 29:BKU Ekta Ugrahan Punjab Pres Joginder Singh pic.twitter.com/mSDHMYJnQx
— ANI (@ANI) December 23, 2021
सीएम चन्नी ने कहा कि किसान यूनियन के साथ खुशगवार माहौल में बैठक हुई है। कांग्रेस सरकार ने 2 लाख तक के कर्ज को माफ करने का ऐलान किया था, आज फैसला हुआ है कि उनका कर्ज माफ किया जाए। पंजाब सरकार लगभग 2,000 करोड़ रुपये का कर्ज और माफ करने जा रही है। आने वाले 10-15 दिन में हम कर्ज माफ कर देंगे।
किसान यूनियन के साथ खुशगवार माहौल में बैठक हुई। कांग्रेस सरकार ने 2 लाख तक के कर्ज़ को माफ करने का ऐलान किया था, आज फैसला हुआ है कि उनका कर्ज़ माफ किया जाए। पंजाब सरकार लगभग 2,000 करोड़ रुपये का कर्ज़ और माफ करने जा रही है। आने वाले 10-15 दिन में हम कर्ज़ माफ कर देंगे: पंजाब CM pic.twitter.com/vWw3EVQIuk— ANI_HindiNews (@AHindinews) December 23, 2021
बता दें, किसानों के आंदोलन के कारण पंजाब रेल नेटवर्क में शेष देश से लगभग कट गया है। किसान राज्य में 14 स्थानों पर धरना दे रहे हैं। धरने में बड़ी संख्या में किसान व मजदूर शामिल हैं। फिरोजपुर मंडल से चलने वाली 59 ट्रेनें रद कर दी गई हैं, जबकि 35 को गंतव्य से पहले रद करना पड़ा। 34 को शर्ट आर्गनाइज किया गया। रेलगाड़ियों का परिचालन न होने के कारण यात्री परेशान हैं। जो यात्री काफी समय पहले टिकट आरक्षित करा चुके थे वह अब निराश हैं।
जम्मू-कश्मीर के कटड़ा में भी देशभर के कई यात्री फंसे हुए हैं। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए अमृतसर से श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा (04605) के लिए बुधवार को स्पेशल ट्रेन चलाई। अमृतसर से यह ट्रेन सुबह 5.50 बजे रवाना हुई। इसके बाद यही ट्रेन ढाई बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा (04606) से अमृतसर पहुंची।
किसानों की मुख्य मांगें
- दिल्ली मोर्चे के दौरान काल का ग्रास बने किसानों के परिवारों को नौकरी मिले और पांच लाख रुपये की वित्तीय सहायता मिले।
- किसानों के कर्ज की संपूर्ण माफी
- किसानों के वाहनों को टोल फ्री किया जाए