रैंपवॉक करते बच्चों को देख हर कोई रह गया हैरान
गवर्नमेंट होम साइंस कॉलेज-10 में बच्चों ने अपने हुनर का जलवा बिखेरा।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : गानों की बीट्स पर रविवार को गवर्नमेंट होम साइंस कॉलेज-10 में बच्चों ने अपने हुनर का जलवा बिखेरा। कॉलेज ऑडिटोरियम में रिदम ऑफ चंडीगढ़ एंड किड्स फैशन शो का आयोजन किया गया। चंडीगढ़ आर्ट्स थिएटर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बच्चों को अपने हुनर का प्रदर्शन करने के लिए बेहतरीन प्लेटफार्म मिला। शो में सबसे पहले बच्चों द्वारा डांस की प्रस्तुति दी गई। इस दौरान बच्चों के लिए अलग से एज कैटेगरी थी। डांस प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र छोटे बच्चों का डांस और फैशन शो परफॉर्मेस रही। फैशन शो में भी डांस की तरह विभिन्न एज कैटेगरी निर्धारित की गई थी। रैंपवॉक करते बच्चों के फेस इंप्रेशन को देखकर वहां मौजूद जज की आश्चर्यचकित थे। कार्यक्रम में 200 से ज्यादा बच्चों ने भाग लिया। शो में प्रभा देवी और सोनिका ने जज की भूमिका निभाई और इसे रंजीत रॉय ने डायरेक्टर किया था। मॉडलिग के विजेता
-किड्स सुपर मॉडल ऑफ द ईयर ब्वॉय के रूप में आलमजीत सिंह, किड्स सुपर मॉडल ऑफ द ईयर गर्ल यादवी नंदा को चुना गया।
-बेस्ट वॉक ब्वॉय अंश रॉय चुने गए और इसी वर्ग में गर्ल्स कैटेगरी में यशवर्धिका ठाकुर बेस्ट रही। आयुष रॉय को गुड कांफिडेंस के लिए चुना गया। डांस के विजेता
रिदम ऑफ चंडीगढ़ 2019 कैटेगरी में निहंशी पहले स्थान और मायरा दूसरे स्थान पर रही। कैटेगरी बी में पहले स्थान पर स्वास्तिक और यशवर्धिका ठाकुर, दूसरे स्थान पर जेनिफर और सत्यम तथा तीसरे स्थान पर जिनिशा और केशवी रही।
-कैटेगरी सी में पहले स्थान पर जीया और यादवी, दूसरे स्थान पर तनवीर कौर तथा तीसरे स्थान पर अभिषेक रहे।